फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शो में पहुंची बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान, इन सदस्यों से लगवाया पोछा

Sun, 24 Oct 2021 12:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन ने रोजाना नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल होते रहता है। इस बार शो में पहले दिन से ही घर में घमासान मचा हुआ है। वहीं, हफ्ते के आखिर में शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड में पूरे हफ्ते घरवालों से हुई गलतियों की सजा और उन्हें नसीहत देते नजर आते हैं।

घरवालों की गलतियों का हिसाब- किताब करने के साथ ही सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करते भी नजर आते हैं। इतना ही नहीं हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में आने वाले मेहमानों के कारण दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज भी देखने को मिलता है। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आईं बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुकी मशहूर अभिनेत्री हिना खान।

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
हिना खान ने शो में काफी शानदार अंदाज में एंट्री ली। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज में मशहूर गीत लग जा गले गाकर मंच पर एंट्री ली। इसके बाद सलमान से बात करते हुए उन्होंने शो के बीते तीन हफ्तों के बारे में चर्चा की। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने घर के कुछ सदस्यों की तारीफ भी की। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर घरवालों के साथ ढेर सारी मस्ती भी की।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
हिना खान के घर में जाते ही सभी घरवाले खुशी से झूम उठे। इस दौरान हिना ने भी घर वालों के साथ जमकर एंजॉय किया। साथ ही अभिनेत्री घर के सभी सदस्यों को सफाई का पाठ भी पढ़ाया। दरअसल, हिना ने टास्क के तौर पर घर के कुछ सदस्यों को पोछा लगाने का काम दिया। पोछा लगाने के लिए हिना ने शो के मशहूर बिस्किट बॉयज यानी विशाल, उमर, ईशान और सिंबा को चुना। इसके बाद उन्होंने शमिता से कहा कि वह टेबल पर सॉस गिराकर उसे गंदा कर दें।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद हिना ने उमर- विशाल और फिर सिंबा- ईशान को गाने की धुन पर पोछा लगाने को कहा। टास्क को करते हुए सबसे पहले उमर और विशाल ने आस्था गिल के मशहूर गाने तेरा बज मुझे जीने ना दे पर बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में पोछा लगाया। दोनों ही कंटेस्टेंट का यह रूप देख हिना खान समेत घर के सभी सदस्य हंस-हंस कर लोटपोट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बारी आई ईशान और सिंबा की जिन्होंने मशहूर गाने टच मी टच मी की धुन पर पोछा लगाया। टास्क पूरा होने के बाद हिना ने घर की सभी लड़कियों को इन बिस्किट बॉयज के डांस को नंबर देने को कहा।  इस पर सभी लड़कियों ने अपनी अपनी राय रखते हुए चारों बिस्किट बॉयज को 5 में से नंबर दिए और उमर को विजेता घोषित किया।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें