मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। शो में अब काफी कम सदस्य बाकी रह गए हैं। ऐसे में शो को और दिलचस्प और मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स जहां वाइल्ड कार्ड एंट्री करा रहे हैं, तो वहीं शो से हो रहे एलिमिनेशन ने दर्शकों को चौंका दिया है। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस की जगह दर्शकों को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नजर आए।
दरअसल, आज के एपिसोड में दर्शकों को देखने मिला कि कैसे बिग बॉस के छुट्टी पर जाने के बाद भारती और हर्ष ने मिलकर घर को संभाला। इस दौरान दोनों ने घर वालों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें मजेदार टास्क भी दिया। इस टास्क के तहत भारती और हर्ष ने घरवालों को बताया की एलिमिनेशन से बचने के लिए बॉटम 5 कंटेस्टेंट्स को एक मौका दिया जाएगा। इस मौके के तहत बॉटम 5 सदस्यों को टॉप 5 सदस्यों को अपनी हरकतों से प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाना है।