बिग बॉस 15 में आए दिन ढेर सारे ट्वीस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है। कहीं प्यार और दोस्ती का नजारा देखने को मिल रहा है तो वहीं कंटेस्टेंट के बीच दुश्मनी और खटास भी दिख रही है। इस हफ्ते भी वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ तो शो में बादशाह ने सलमान संग मस्ती की तो वहीं दूसरी तरफ शो से एक कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई।
अकासा हुईं घर से बेघर
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सिंबा नागपाल, विशाल और अकासा सिंह नॉमिनेटेड थे लेकिन ऑडियंस के सबसे कम वोट मिलने के कारण अकासा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब अकासा बिग बॉस शो से बाहर हो चुकी हैं। सलमान ने कंटेस्टेंट के लिए कुछ प्लान भी बनाए थे। उन्होंने अफसाना, विशाल, तेजस्वी और निशांत से घर के अन्य सदस्यों को गाना गाने के लिए कहा। इसके बाद सलमान ने मशहूर रैपर बादशाह का स्टेज पर स्वागत किया और दोनों ने जमकर मस्ती की।