बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रोमो में अभिजीत बिचुकले को आपा खोते हुए दिखाया गया है। कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किये गए इस प्रोमो में देवोलीना और अभिजीत बिचुकले को लड़ाई करते देखा जा सकता है। वीडियो में देवोलीना को अभिजीत बिचुकले के लिए यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टास्क के बहाने क्या गंदगी फेला रहा था वहां पे? इस पर अभिजीत जवाब देते हैं, मुझे अभी बात नहीं करनी तुझसे।