रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
इस बात में कोई शक नहीं है कि रुबीना छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने 'छोटी बहू' शो से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा वो 'शक्ति', 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह', 'जीनी और जूजू' जैसे शोज में भीं नजर आ चुकी हैं। इन शोज के जरिए रुबीना ना सिर्फ दर्शकों की पसंदीदा बन गईं बल्कि उन्होंने अच्छी खासी कमाई भी की। इतना ही नहीं बिग बॉस 14 से भी उन्हें 36 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है।