फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के शीर्ष पर प्रत्युषा बनर्जी ने की थी आत्महत्या, बालिका वधू बनकर जीता था दर्शकों का दिल

Wed, 03 Mar 2021 09:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से बहुत चमकदार दिखती है लेकिन कई बार उसके अंदर की काली सच्चाई लोगों के सामने आ जाती है। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर जिया खान तक बॉलीवुड और छोटे पर्दे के कई सितारों ने खुदकुशी कर दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस लिस्ट में छोटे पर्दे की आनंदी यानी प्रत्युषा बनर्जी का नाम भी शामिल है। प्रत्युषा ने महज 24 साल की उम्र में फांसी लगा ली थी। उनकी मौत ने दर्शकों को गहरा सदमा दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्युषा छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा थीं। उन्होंने टीवी के सबसे चर्चित शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया था। इस शो में छोटी आनंदी के किरदार में अविका गौर ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। ऐसे में जब शो में बड़ी आनंदी के आने की बात हुई तो प्रत्युषा के लिए दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरना काफी कठिन हो गया था।
विज्ञापन

3 of 6
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इस किरदार के लिए चुने जाने पर उन्हें बेहद खुशी हुई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो आनंदी के किरदार में ढलने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कोशिश यही रहेगी कि अविका की नकल ना हो। इसके बाद प्रत्युषा आनंदी के रोल में नजर आईं और कुछ दिनों में ही उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

4 of 6
प्रत्युषा बनर्जी
बिग बॉस, प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, स्वरागिनी, जैसे धारिवाहिकों में प्रत्युषा लगातार अपनी छाप छोड़ती रहीं। एक तरफ तो उनका करियर आगे बढ़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उनके निजी जीवन में हलचल मची हुई थी।अगस्त 2015 में प्रत्युषा ने व्यापारी मकरंद मल्होत्रा के साथ संबंध टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह को डेट करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा ने 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैंट में फांसी लगा ली थी। प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या करने के पीछे कई कारण सामने आए। इसमें से एक कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से उनका रिश्ता खराब होना भी बताया गया। कहा ये भी जाता है कि राहुल ही प्रत्युषा का मोबाइल लेकर गायब हो गये थे। राहुल ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा था कि मैं डर गया था, इसलिए मैंने पुलिस जानकारी नहीं दी। इसी बयान में राहुल ने कहा था कि प्रत्युषा एक महीने से तनाव में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rahul raj singh - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रत्यूषा बनर्जी की मौत का जिम्मेदार उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह (Rahul Raj Singh) को ठहराया गया था। अब राहुल का कहना है कि विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने अपने फायदे के लिए उन्हें दोषी ठहराया था। कर्म उन्हें ऐसा करने के जरूर सजा देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें