फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 में वाइल्ड कार्ड के रूप में पहुंचेंगी ये दो कंटेस्टेंट, शो में मचाएंगी धमाल

Sat, 24 Oct 2020 07:41 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कविता कौशिक, नैना सिंह - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 में हर हफ्ते नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब शो में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। बिग बॉस के शुरू होने के साथ ही ये कयास लगाए जाने लगे थे कि सीनियर्स के घर से बाहर निकलने के बाद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में पहुंचेंगे। सामने आए प्रोमो में दो कंटेस्टेंट का खुलासा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान वाइल्ड कार्ड एंट्री का खुलासा करेंगे। अभिनेत्री कविता कौशिक और नैना सिंह शो में नजर आएंगी। कलर्स चैनल ने दोनों अभिनेत्रियों का एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘कविता कौशिक और नैना सिंह आ रही हैं बिग बॉस के घर में पलटने इस गेम का पूरा सीन। देखिए कहानी में आए इस नए ट्विस्ट को वीकेंड का वार पर। #BB14 #BiggBoss #BiggBoss2020 #BiggBoss14’ प्रोमो में कविता और नैना ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।


 

4 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram/colorstv
इसके अलावा वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान कई कंटस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। सलमान खान कहते हैं कि 'तीन हफ्ते में सबसे ज्यादा दोस्ती के दावे किस आदमी ने किए हैं। यह किसने कहा कि मैं पागल थोड़ी हूं जो निक्की को कैप्टन बनने दूंगाl’ इसके बाद रुबीना जवाब देती हैं कि यह बात जान ने कही थी। निक्की जान का यह रूप देखकर हैरान रह जाती हैं और कहती हैं कि अब सफाई देने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
वीडियो में सलमान खान के खुलासे के थोड़ी देर बाद निक्की बाथरूम में चली जाती हैं। इसके बाद जान भी उनके पीछे-पीछे जाते हैं। हालांकि निक्की उनकी बात को सुनना नहीं चाहती हैं। बता दें कि घर का कैप्टन बनने के लिए निक्की तंबोली अपने सबसे करीबी दोस्त जान कुमार सानू, निशांत सिंह मल्कानी और राहुल वैद्य से अनुरोध करती हैं कि वह उनको घर का कैप्टन बनाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें