फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस 14’ में सलमान खान ने जान कुमार सानू की असलियत लाई सामने, निक्की तंबोली रह गईं हैरान

Sat, 24 Oct 2020 05:17 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान शनिवार को सलमान खान कई कंटस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में कई मनोरंजक चीजें देखने को मिलीं। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान कई खुलासे करते दिखें।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि जान कुमार सानू जो दोस्ती का दावा करते नजर आ रहे हैं वो निक्की तंबोली के पीठ पीछे अलग बातें करते हैं। जान नहीं चाहते थे कि निक्की तंबोली घर की कप्तान बनें। सलमान जब ये बातें बताते हैं तो सभी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
सलमान खान कहते हैं कि 'तीन हफ्ते में सबसे ज्यादा दोस्ती के दावे किस आदमी ने किए हैं। यह किसने कहा कि मैं पागल थोड़ी हूं जो निक्की को कैप्टन बनने दूंगाl’ इसके बाद रुबीना जवाब देती हैं कि यह बात जान ने कही थीl निक्की जान का यह रूप देखकर हैरान रह जाती हैं और कहती हैं कि अब सफाई देने का कोई मतलब नहीं है।

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
वीडियो में सलमान खान के खुलासे के थोड़ी देर बाद निक्की बाथरूम में चली जाती हैं। इसके बाद जान भी उनके पीछे-पीछे जाते हैं। हालांकि निक्की उनकी बात को सुनना नहीं चाहती हैं। बता दें कि घर का कैप्टन बनने के लिए निक्की तंबोली अपने सबसे करीबी दोस्त जान, निशांत सिंह मल्कानी और राहुल वैद्य से अनुरोध करती हैं कि वह उनको घर का कैप्टन बनाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : twitter@BiggBoss
जान और निशांत नहीं चाहते कि निक्की तंबोली घर की कैप्टन बनें। क्योंकि उन दोनों को लगता है कि निक्की गुस्से में या सामने वाले से बदला लेने के लिए उसे परेशान कर सकती हैं। इस बात को जान और निशांत राहुल को भी समझाते हुए दिखाई दिए। साथ ही निक्की को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें