फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सेट पर बात नहीं करते थे रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Sat, 24 Oct 2020 04:33 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram/rubinadilaik16
बिग बॉस 14 में टीवी की छोटी बहू के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। उनके साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी शो का हिस्सा हैं। शो में यह इकलौता कपल है। रुबीना और अभिनव के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। तो चलिए इसी कड़ी में उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram/rubinadilaik16
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शिमला में शाही अंदाज में शादी की। दोनों एक ही टीवी शो छोटी बहू में काम करते थे। सीरियल में रुबीना छोटी बहू के मुख्य किरदार में थीं। हालांकि काम के दौरान सेट पर दोनों बहुत बातें नहीं किया करते थे।

विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram/rubinadilaik16
रुबीना और अभिनव पहली बार एक दोस्त के यहां गणपति सेलिब्रेशन के दौरान मिले थे। उस वक्त रुबीना ने साड़ी पहनी थी। साड़ी में रुबीना को देख अभिनव अपना दिल हार बैठे। एक इंटरव्यू में अभिनव ने बताया था कि 'उसने साड़ी पहनी हुई थी और मैं देखता ही रह गया। हम दोनों एक जैसा सोचते हैं, घूमने के शौकीन हैं और फिटनेस फ्रीक हैं। ऐसे किसी शख्स के साथ हम भी अच्छा महसूस करते हैं जो जिंदगी में वसूलों को मानता है और वह मुझे प्रेरित करती है।'


 

4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
वहीं रुबीना का कहना है कि 'वो हर वक्त क्रिएटिव रहता है। अपनी रचनात्मकता से वह हैरान कर देता है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे वो मिला है।' रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शिमला में आलीशान तरीके से शादी की थी। इसके बाद मुंबई में उन्होंने रिसेप्शन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
रुबीना कहती हैं कि 'अभिनव हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं। एक रिश्ते में आप ना केवल एक दूसरे की ओर देखते हैं बल्कि एक दूसरे को आगे बढ़ने में भी मदद करते हैं। हम एक दूसरे के लिए वैसे ही करते हैं।' बिग बॉस की बात करें तो पिछले हफ्ते रुबीना, सलमान खान की बात से नाराज हो गई थीं जिसमें उन्होंने उनके पति को सामान बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें