फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 Promo: सलमान खान के सामने रुबीना दिलैक का खुलासा, कहा- ‘आत्महत्या करना चाहती थी’

Sun, 07 Feb 2021 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : कलर्ट टीवी
छोटी बहू के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं। रुबीना अपना पक्ष मजबूती के साथ रखती हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। माना जा रहा है वह ट्रॉफी पर कब्जा कर सकती हैं। बीते हफ्ते रुबीना और राखी सावंत के बीच जमकर झगड़ा हुआ। यही नहीं उन्होंने राखी पर गुस्से में पानी से भरा बाल्टी उड़ेल दिया था। शनिवार प्रसारित एपिसोड में जहां सलमान ने राखी सावंत की जमकर क्लास लगाई वहीं रविवार को रुबीना दिलैक निशाने पर होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : कलर्स टीवी
सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जब सलमान, रुबीना के रवैये पर नाराज होते दिखते हैं तब वह अपनी पिछली जिंदगी को लेकर कई खुलासे करती हैं। उससे पहले सलमान अभिनव पर भी गुस्सा निकालते देखे गए। सलमान कहते हैं कि 'अभिनव, तुम साइंटिस्ट आदमी हो, तुम मुझे बताओ, औरत नीच है, जलील है, गंदी है, घटिया है। मुझे बताओ ज्यादा खराब क्या है। जो राखी ने कहा या जो आपकी पत्नी ने कहा।'
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी
आगे अभिनव कहते हैं कि 'नीच, घटिया बहुत गलत है।' बिग बॉस में रुबीना की बहन ज्योतिका दिलैक भी पहुंची हैं। सलमान ज्योतिका से कहते हैं कि 'क्या रुबीना हमेशा ऐसे ही थीं, या शो में उनका यह रूप देखने को मिल रहा है?' जवाब में ज्योतिका कहती हैं कि 'उनका नजरिया एक बार समझते आप, वो उतने बुरे नहीं हैं।' सलमान बताते हैं कि 'वो गलत जा रही हैं और बहुत समय से गलत जा रही हैं।'

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी
अपनी जिंदगी के बारे में रुबीना कहती हैं कि 'आठ साल पहले तक मैं ऐसी थी कि मेरे माता-पिता के साथ भी मेरे संबंध अच्छे नहीं थे। मुझे बहुत गुस्सा आता था। सुसाइड करने के ख्याल आते थे। रिलेशनशिप टूटने का भी यही कारण था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी
ज्योतिका अपनी बहन के सपोर्ट में कहती हैं कि 'वो इमोशनली कमजोर हो गए हैं। मुझे ऐसा लगता है कि घर पर उन्हें किसी ने प्यार नहीं दिया है।' सलमान भले ही रुबीना पर गुस्सा निकालते दिखे हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह रास नहीं आया है। वीकेंड का वार एपिसोड के बाद से ट्विटर पर लोग रुबीना का समर्थन कर रहे हैं और STOP HARASSING RUBINA ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें