टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो में ‘फैमिली वीक’ की शुरुआत होने वाली है। इस वीक में कंटस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए उनके दोस्त या रिश्तेदारों को आमंत्रण दिया गया जो कुछ दिन बिग बॉस हाउस में ही रहेंगे। कई दिनों से घर के अंदर परिवार के जाने वाले सदस्यों के नाम सुनने में आ रहे थे लेकिन गायक राहुल वैद्य के घर से उनका साथ देने कौन आएगा, इस बात का खुलासा नहीं हुआ था। इसी वजह से यह चर्चा का विषय बन गया है लेकिन बिग बॉस फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
राहुल वैद्य और उनकी मां
- फोटो : बिग बॉस 14
दरअसल, राहुल वैद्य की शादी की चर्चा इन दिनों थम नहीं रही है। इसका खुलासा राहुल की मां ने बिग बॉस हाउस में किया था। उन्होंने कहा कि दिशा परमार (राहुल की गर्लफ्रेंड) और उनके परिवार ने मिलकर शादी की चर्चा की है। जैसे ही राहुल बिग बॉस 14 के घर से बाहर आएंगे उनकी शादी की तारीख और बाकी जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : instagram: dishaparmar
इसी के बाद से फैंस को लगने लगा है कि फैमिली वीक में राहुल की गर्लफ्रेंड दिशा परमार ही उनकी सपोर्टर बनकर आएंगी। लेकिन दिशा ने इस बात को मानने से साफ इंकार कर दिया। अब दर्शकों के मन में सवाल है कि राहुल का फैमिली वीक में कौन साथ देगा।
4 of 5
तोशी और राहुल वैद्य
- फोटो : फाइल
बता दें कि सिंगर तोशी राहुल वैद्य का कनेक्शन बनकर घर के अंदर एंट्री करने वाले हैं। साथ ही तोशी ने यह भी बताया कि वो बिग बॉस में राहुल की मंगेतर दिशा का एक खास संदेश लेकर आएंगे। इस एलान के बाद से फैंस के अंदर और भी उत्सुकता जाग गई है कि आखिर इस खास संदेश में क्या होगा।
गौरतलब है कि राहुल की तरह ही तोशी ने भी सिंगिंग रिएलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों एक रियलिटी शो के दौरान ही मिले थे। तोशी ने ‘राज’, ‘हाउसफुल 3’, ‘वीर’ और ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी कई फिल्मों में गाने गाए हैं।