फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच हुआ झगड़ा, वजह बनी ये बात

Mon, 05 Oct 2020 10:20 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान - फोटो : instagram: biggboss__update
टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन बीते शनिवार से शुरू हो गया है। शो का पहला दिन काफी हंसी मजाक में निकला, लेकिन अब बिग बॉस 14 में झगड़ा होना शुरू हो गया है। यह झगड़ा मेहमान के तौर पर शो में शामिल हुए गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुआ है। टास्क के दौरान इन दोनों के बीच यह झगड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14
इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिग बॉस 14 के एक वीडियो से मिली है। गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुए झगड़े के वीडियो को BIGGBOSS 14 JASOOS नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच टास्क को लेकर बहसबाजी देखने को मिली। दोनों एक दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान - फोटो : file photo
दरअसल वीडियो में दिखाया गया है कि रुबीना दिलैक टास्क में अपने कपड़ों को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला से बात कर रही होती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला टास्क के तहत बिग बॉस के घर में एंट्री लेने को बोलते हैं लेकिन कहते हैं कि एक हफ्ते तक उन्हें और कोई भी सामान नहीं मिलेगा। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान टास्क करवाने को लेकर एक-दूसरे से बहस करने लगते हैं। 
 

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : file photo
वीडियो के आखिरी में सिद्धार्थ कहते हैं कि उनके लिए जरूर है टास्क कैसे करवाया जाए जबकि गौहर खान कहती हैं कि आपने टास्क शुरू होने के पहले की खत्म कर दिया। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 14 में इस बार स्पेशल ऑडियंस का कॉन्सेप्ट रखा गया है, जिसमें बिग बॉस के पूर्व और चर्चा कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान मेहमान के तौर पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : TWITTER- @colorstv
बिग बॉस सीजन 14 का प्रसारण शनिवार से शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले तीन- साढ़े तीन महीने तक दर्शकों का खूब मनोरंजन होने वाला है। बिग बॉस के दूसरे दिन सीनियर कंटेस्टेंट गौहर खान ने अन्य सभी को उनके काम तय किए। जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने यह देखा कि सोने के लिए किसे, कौन सा बेड दिया जाए। गौहर का काम घर के अन्य सदस्यों के बीच किचन के काम का बंटवारा करना है।

पढ़ें: बिग बॉस 14 में आते की चर्चा में आए सिद्धार्थ शुक्ला, इस कंटेस्टेंट ने उनको बताया अपना 'जीजा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें