फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: शो में आते की चर्चा में आए सिद्धार्थ शुक्ला, इस कंटेस्टेंट ने उनको बताया अपना 'जीजा'

Mon, 05 Oct 2020 09:13 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram: sidhearts_fc
छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू होते ही चर्चा में है। इस शो के सभी कंटेस्टेंट काफी मस्ती-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पंजाबी अभिनेत्री सारा गुरपाल सहित घर में मौजूद सभी लोगों ने काफी मस्ती की है। सारा गुरपाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना जीजा बताया, जिसको सुनकर अभिनेता शर्मा गए। 
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : file photo
बता दें सिद्धार्थ शुक्ल बिग बॉस सीजन 13 के विजेता हैं। शो में रहते हुए वह काफी चर्चा में थे। उनके साथ पंजाबी गायिका शहनाज गिल भी खूब चर्चा में थे। बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ की प्यार भरी नोक-झोंक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब बिग बॉस 14 में पिछले सीजन की बात करते हुए सारा गुरपाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को जीजा कहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv
सारा गुरपाल और सिद्धार्थ शुक्ला के इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में सारा गुरपाल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मस्ती-मजाक करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा, सिद्धार्थ को शहनाज गिल से जोड़कर उन्हें अपना 'जीजा' कह रही हैं, जिस पर अभिनेता शर्मा जाते हैं। वीडियो में सारा गुरपाल सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं, 'पंजाब के दर्शकों की तरफ से बोल रही हूं रिश्ते में तो आप जीजा लगते हो हमारे।' 

4 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot
सारा गुरपाल की इस बात पर सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं, 'जीजा कैसे?' तो सारा उन्हें समझाते हुए कहती हैं, 'हमें पता है तू जीजा है हमारा, किसने नहीं देखा बेबी तेरा, मैं दिल से बोल रही हूं।' सारा की यह बात सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं, 'मैं दिल से दिल तक बोलता हूं।' सारा गुरपाल और सिद्धार्थ शुक्ला का यह मस्ती मजाक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14
गौरतलब है कि बिग बॉस 14 में इस बार स्पेशल ऑडियंस का कॉन्सेप्ट रखा गया है, जिसमें बिग बॉस के पूर्व और चर्चा कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान मेहमान के तौर पर पहुंचे हैं। बिग बॉस सीजन 14 का प्रसारण शनिवार से शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले तीन- साढ़े तीन महीने तक दर्शकों का खूब मनोरंजन होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : TWITTER- @colorstv
बिग बॉस के दूसरे दिन सीनियर कंटेस्टेंट गौहर खान ने अन्य सभी को उनके काम तय किए। जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने यह देखा कि सोने के लिए किसे, कौन सा बेड दिया जाए। गौहर का काम घर के अन्य सदस्यों के बीच किचन के काम का बंटवारा करना था। तभी सिद्धार्थ शुक्ला भी सब्जी काटने लगते हैं। इस दौरान उनके हाथ में मामूली सी चोट लग गई। घर के सदस्य उन्हें बैंड एड लगाने के लिए कहते हैं लेकिन सिद्धार्थ ने मामूली चोट का हवाला देकर मना कर दिया।


पढ़ें: दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान, कृति सेनन का यूं फूटा गुस्सा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें