फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: इन तीन कंटेस्टेंट को मिले सबसे कम वोट, फ्रेशर्स तय करेंगे कौन होगा घर से बेघर

Mon, 19 Oct 2020 10:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने पूरे खेल को एक रोमांचक मोड़ पर छोड़ दिया। एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने रुबीना दिलैक की जमकर क्लास लगाई। रुबीना ने बिग बॉस के एक टास्क को करने से मना कर दिया था। टास्क में घरवालों को बताना था कि रुबीना और निक्की तंबोली के बीच किसके दिमाग में ज्यादा ‘कचरा’ भरा हुआ है।

विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv

टास्क करने से मना करने के बाद सलमान खान कहते हैं कि आप कहें तो आपसे पूछकर सारे कार्य करवाए जाएं। सलमान, रुबीना और अभिनव से पूछते हैं कि क्या उन्होंने बिग बॉस को पहले देखा है? जिस पर रुबीना कहती हैं कि नहीं उन्होंने देखा जबकि अभिनव बताते हैं कि उन्होंने दो एपिसोड देखें हैं। सलमान पूछते हैं कि ‘जब आप कोई फिल्म या टीवी शो साइन करते हैं तो क्या बगैर स्क्रिप्ट पढ़कर साइन कर लेते हैं?’

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

सलमान, रुबीना से कहते हैं कि घर में तीन मौके आए जब वो टास्क जीतकर अपना सामान पा सकती थीं लेकिन वो नहीं कर पाईं। इसके बावजूद बिग बॉस की ओर से उन्हें दवाइयां और कपड़े पहुंचाएं गए। तब भी वो हर बात पर बिग बॉस को क्यों दोष मढ़ती रहती हैं? सलमान आगे कहते हैं कि ‘प्लीज इस बात को समझिए आपका मुकाबला बिग बॉस से नहीं है कंटेस्टेंट से है। आपको अपने पति से भी मुकाबला करना होगा हम सब यही देख रहे हैं कि आपको बिग बॉस के नियमों से समस्या है।'

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

सलमान के समझाने के बाद रुबीना और निक्की ने टास्क किया। इस दौरान एजाज खान, राहुल वैद्य, निशांत सिंह मलकानी, पवित्र पुनिया और जान कुमार सानू ने रुबीना का नाम लिया कि उनके दिमाग में ज्यादा कचरा भरा हुआ है। वहीं अभिनव शुक्ला, शहनाज देओल और जैस्मीन भसीन ने निक्की का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: biggboss14spy

शो के आखिर में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते किसे सबसे कम वोट मिले। नॉमिनेटेड सदस्यों में इस हफ्ते शहजाद देओल, अभिनव शुक्ला और जान कुमार सानू को सबसे कम वोट मिले हैं। एक नया ट्विस्ट देते हुए सलमान कहते हैं कि फ्रेशर्स को यह निर्णय लेना होगा कि इन तीनों में से कौन बाहर जाएगा। अब सोमवार प्रसारित एपिसोड में यह पता चलेगा कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें