फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला के बेघर होने का सलमान खान को भी है अफसोस, इसलिए जैस्मिन की लगाई क्लास

Sat, 13 Feb 2021 09:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अभिनव शुक्ला - फोटो : बिग बॉस 14
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का सीजन 14 अपने अंतिम चरणों पर है। शो जल्द ही खत्म होने वाला है ऐसे में इसके विजेता के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। लेकिन बीते दिनों हुए अभिनव शुक्ला के अचानक इविक्शन से सभी लोग दुखी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। इसका खुलासा हुआ है हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो से।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
दरअसल हर हफ्ते आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड का सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस हफ्ते आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान घर की हफ्तेभर चली गतिविधियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। सलमान घरवालों को उनकी गलतियों के लिए लताड़ भी लगाते हैं। ऐसा ही कुछ इस हफ्ते भी दिखने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी
सलमान खान इस हफ्ते शो में हाल ही में अली गोनी का समर्थन करने आईं उनकी दोस्त जैस्मिन भसीन के ऊपर भड़कते हुए नजर आएंगे। दरअसल जैस्मिन भसीन ने शो में एंट्री के साथ ही रुबीना दिलैक को लेकर निगेटिव बातें कर रही हैं। जैस्मिन अली गोनी, राहुल वैद्य के साथ ही अन्य कंटेस्टेंट्स को भी रुबीना के खिलाफ भड़काती हैं। जिसे देख सलमान खान से रहा नहीं जाएगा और वो जैस्मिन को खूब खरी- खोटी सुनाने वाले हैं।

4 of 5
अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सलमान खान वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में हाल ही में शो से बाहर हुए सदस्य अभिनव शुक्ला को भी याद करेंगे। साथ ही उनके इविक्शन पर अफसोस जताएंगे। ये देख घर में अभिनव की पत्नी रुबीना भी इमोशनल हो जाएंगीं। वहीं सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करते भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निक्की तंबोली, राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
बता दें कि निक्की तम्बोली और राखी सावंत दोनों ही शो की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। दोनों इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बाल-बाल बच गई क्योंकि वोटिंग ट्रेंड में दोनों का नाम बॉटम टू में था। इस समय नॉमिनेशन की तलवार अली गोनी, रुबीना दिलाइक, देवोलीना भट्टाचार्जी और राहुल वैद्य पर है। इनमें से अली और देवोलीना को सबसे कम वोट मिल रहे हैं। यदि इस हफ्ते डबल इविक्शन होता है तो ये दोनों ही कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें