बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली के बाद राखी सावंत फिनाले में पहुंच गई हैं। शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस ने अली गोनी, राहुल वैद्य और राखी सावंत को एक टास्क दिया जिसके तहत वह प्राइज मनी का एक हिस्सा दांव पर लगाकर फिनाले का टिकट हासिल कर सकते थे। बिग बॉस ने पहले राउंड में 14 लाख की रकम दांव पर लगाने के लिए दिया, जो कि विजेता की इनामी राशि से कट जाएंगे। राखी सावंत ने 14 लाख क्रैश कर फिनाले का टिकट हासिल कर लिया। इसके बाद राहुल और अली उन पर भड़कते हुए दिखते हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सलमान खान को यह रास नहीं आया।