फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य बोले, 'बिग बॉस के लिए घर से निकला तो मेरी मां फूट फूट कर रो पड़ीं'

Sun, 04 Oct 2020 12:28 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Rahul Vaidya - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन आइडल के पहले ही सीजन में अपनी चमक दिखाने वाले राहुल वैद्य अब तक हिंदी, पंजाबी, कन्नड़, गुजराती, बंगाली जैसी कई भाषाओं में गा चुके हैं। इस बार वह टीवी के 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा हैं। वैसे उन्हें इस शो का ऑफर इससे पहले भी कई बार मिल चुका है लेकिन अपने काम में व्यस्त रहने के कारण वह कभी इस शो को हां नहीं कह पाए। 'बिग बॉस' के शुरू होने का समय अक्टूबर होता है और इसी समय शुरू होते हैं देश में ज्यादातर शादियां और समारोह। इस साल 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश लेने से पहले अमर उजाला ने उनसे खास बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 6
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
किस तरह कटे 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश करने से पहले क्वारंटीन के दिन?
यहां से पहले के दिन काफी मुश्किल थे लेकिन अब थोड़े आसान हो चले हैं। क्वारंटीन में रहकर कुछ नहीं तो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) ही देख लिया। मन तो है इस शो में भी जाने का लेकिन इतना दिमाग नहीं है मेरे पास। (हंसते हुए) अपनी बेज्जती करवाने के लिए तो जाऊंगा नहीं। वो लोग अलग ही होते हैं जो सवालों के जवाब दे सकते हैं। हम इतने पढ़े लिखे होते तो कलाकार क्यों बनते?
विज्ञापन

3 of 6
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
तो 'बिग बॉस' के दूसरे प्रतियोगियों से भिड़ने की क्या तैयारी है?
देखिए, यह एक ऐसा शो है जिसके लिए कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं है। यहां तो आप जैसे हैं, वैसे ही रहकर खेलिए तो फायदे में रहेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी जीनी है यहां आपको। यह शो वास्तविक व्यक्तित्व के बारे में ही है। अगर राहुल वैद्य के सामने कोई स्थिति बनती है तो राहुल उस पर कैसी प्रतिक्रिया देगा? यह शो इसी के बारे में है। तो इसकी कोई तैयारी नहीं होती है। हां, लेकिन मैंने इसके लिए शारीरिक रूप से तैयारी जरूर की है।

4 of 6
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
इस शो में लड़ाई झगड़े बहुत होते हैं। शुरुआत से आप किस प्रवृत्ति के रहे हैं और खुद को इस शो में किस तरह पेश करना चाहेंगे?
फिजूल की लड़ाइयां मेरी फितरत में नहीं है। मैं कभी कैमरे के लिए नहीं लड़ सकता और न ही मैं कैमरे के लिए कभी किसी से दोस्ती कर सकता हूं। मेरे लिए दोस्ती करने के लिए या मोहब्बत करने के लिए दिल के तार जुड़ने बहुत जरूरी हैं और अगर किसी से दुश्मनी करनी है तो उसके लिए एक जायज वजह होनी चाहिए। मेरा झगड़ा किसी से तभी हो सकता है जब मुझे उसकी कोई हरकत पसंद न आई हो। उसके अलावा शायद ही कभी मेरे झगड़े हों। इसे ज्यादा सटीक जवाब मेरा और नहीं हो सकता।
विज्ञापन

5 of 6
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
जब आपको पहली बार यह शो ऑफर हुआ तो आपकी और आपके माता पिता की क्या प्रतिक्रिया थी?
मैं इस समय बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे इस शो में जाने का मौका मिल रहा है। मैंने कभी इस शो को देखा नहीं है। दरअसल, मैं एक गायक हूं और अक्टूबर से लेकर फरवरी तक हर साल मैं बहुत व्यस्त रहता हूं। उस वक्त मुझे अलग-अलग जगहों पर गीत गाने के लिए बुलाया जाता है और मैं अपनी प्रस्तुतियां देता हूं। इसी बीच में यह शो भी आता है इसलिए मैंने इसको कभी देखा नहीं। ये महीने हम जैसों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसी समय सीमा में ज्यादातर शादियां और समारोह किए जाते हैं। यह एक ऐसी वजह है जिसकी वजह से मैं इससे पहले 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बन सका। इस बार कोरोना वायरस की वजह से कोई काम ही नहीं था इसलिए सोचा कि चलो इस शो को ही कर लेते हैं। मेरे माता-पिता को लड़ाई झगड़ा बिल्कुल पसंद नहीं है। जब उन्हें पता चला कि मैं इस शो का हिस्सा बनने जा रहा हूं तो मेरी मां बिल्कुल खुश नहीं थीं। जब मैं इस शो में जाने के लिए क्वारंटीन के लिए निकला तो मेरी मां मेरे गले लग कर फूट फूट कर रोईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
इस शो का हिस्सा बनकर इंसान पूरी दुनिया से कट जाता है। आपको सबसे ज्यादा क्या या कौन याद आएगा?
जब भी मैं हर सुबह उठता हूं तो मुझे मेरे मां के हाथ की बनी हुई चाय पीने की आदत है। सुबह की उस चाय को मैं बहुत याद करने वाला हूं। देखते हैं, घर के अंदर जाकर चाय खुद ही बनानी पड़ेगी या फिर हो सकता है कि कोई न कोई चाय पिलाने वाली तो मिल ही जाए। इंसान जब भी सुबह उठता है तो उसका मूड एकदम आराम में और अच्छा होता है। लेकिन, इस घर का तो पता नहीं कि सुबह उठते ही तनाव होगा या फिर मूड अच्छा रहेगा। मैं तो संगीत प्रेमी हूं। सब से प्रेम करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें