फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: शुरुआती दिनों में रुबीना दिलैक का 'सामान' कहलाए थे अभिनव शुक्ला, लोगों का दिल जीतकर बने फाइनलिस्ट

Fri, 04 Dec 2020 09:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस का सीजन 14 हमेशा के सीजन की तरह चर्चाओं में रहा है। हालांकि ये सीजन अगले हफ्ते में खत्म हो जाएगा। शो से हाल ही में अभिनेता अली गोनी और कविता कौशिक बाहर हुए हैं। ऐसे में बाकी सदस्यों के बीच अब तक फिनाले तक पहुंचने के लिए जंग देखी जा रही है। शो में शुरुआती दिनों से ही अभिनव शुक्ला को कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा था। जिसके बाद अब अभिनव शो के दूसरे फाइनलिस्ट बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Twitter
दरअसल शो के शुरुआती दिनों में अभिनेव खेल में कम ही नजर आ रहे थे। उन्हें शुरुआत से रुबीना दिलैक के पति के रूप में ही पहचान मिली थी। शुरुआती दौर में कई बार सलमान ने भी अभिनव को कहा था कि उन्हें एक्टिव रहने की जरूरत है। यहां तक कि सलमान ने शुरुआती एक एपिसोड में अभिनव को रुबीना का माल तक कह दिया था। जिसे लेकर रुबीना भी काफी नाराज हो गई थीं। लेकिन अब दो महीने बाद इन सब चीजों में काफी बदलाव आ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram: @ashukla09
अभिनव ने दो महीने में शो के अंदर रहते हुए दर्शखों का दिल जीत लिया है और वो शो के दूसरे फाइनलिस्ट बन गए हैं। अभी शो के अंदर जितनें बी कंटेस्टेंट्स हैं उनमें से फिनाले वीक में 4 कंटेस्टेंट्स जाने वाले हैं। जिसमें सबसे पहले एजाज खान ने एंट्री ले ली है। एजाज के बाद दूसरे नंबर पर अभिनव ने इस लिस्ट में एंट्री की है। अभिनव के फाइनलिस्ट बनने से उनके फैंस काफी काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

4 of 5
अभिनव शुक्ला - फोटो : Twitter
अभिनव शुक्ला शुरुआत से ही भले ही गेम में ज्यादा ना दिखे हों। लेकिन उन्होंने हमेशा हर मुद्दे में अपनी मौजूदगी दिखाई है। अभिनव अक्सर अपने दोस्तों और पत्नी रुबीना के लिए स्टैंड लेते हुए भी नजर आते हैं। साथ ही वो रुबीना की जिस तरह केयर करते हैं इन सब चीजों ने फैंस के दिल में उनकी एक अलग ही जगह बना दी है। हालांकि बीते एपिसोड में रुबीना ने एक ऐसा खुलासा किया था जिससे उनके फैंस भी दुखी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल रुबीना ने एक टास्क के दौरान खुलासा किया था कि बिग बॉस में आने से पहले अभिनव और रुबीना दोनों तलाक लेने वाले थे। दोनों के इस शो में पार्टिसिपेट करने का मकसद एक दूसरे को दूसरा मौका देना था। इस खुलासे के बाद से अभिनव भी काफी नाराज हुए थे। लेकिन फैंस का दिल भी टूट गया था। हालांकि कुछ साथी कंटेस्टेंट्स ने भी उनकी इस बात को खेल का हिस्सा माना था। लेकिन बात कुछ भी हो अभिनव ने अपने लिए लोगों के दिल में जगहतो बना ही ली है।

पढ़ें: 36 साल बाद फिर घूमेगा भोपाल त्रासदी पर कैमरा, इस बार ‘उरी’ के निर्माता ने किया कैमरे के कोण का फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें