फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: प्यार में राखी सावंत ने पूरे शरीर पर लिखवाया अभिनव का नाम, तिलमिलाई एक्टर की पत्नी

Mon, 25 Jan 2021 10:16 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 14 के घर में ड्रामा क्वीन राखी सावंत काफी सुर्खियों में हैं। उनकी एंट्री के साथ ही एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ गया है। इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में राखी सावंत अभिनव शुक्ला के प्यार में हैं। शो में वह अभिनव के लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram
दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान राखी सावंत ने अपनी पूरी बॉडी पर अभिनव शुक्ला का नाम लिख दिया। उन्होंने पूरा बॉडी पर नाम लिखकर अभिनव के प्रति अपने प्यार का जाहिर किया। हालांकि बिग बॉस 14 के कुछ कंटेस्टेंट्स को राखी की यह हरकत पसंद नहीं आया।


 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : Twitter
अभिनव शुक्ला की पत्नी रुबीना दिलैक को भी राखी सावंत की यह हरकत पसंद नहीं आई। रुबीना ने कहा कि यह बिल्कुल भी एंटरटेनिंग नहीं है। इसके अलावा अर्शी खान राखी से कहती है कि ऐसा करके वह अभिनव से दूर हो जाएंगी। वहीं दूसरी ओर रुबीना दिलैक अभिनव से कहती हैं कि उन्हें राखी से इस तरह की कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।



 

4 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
बता दें कि सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल के कारण इस हफ्ते 'बिग बॉस 14' का 'वीकेंड का वार' स्पेशल एपिसोड शूट नहीं कर पाए। इसलिए मेकर्स ने इस हफ्ते वीकेंड एपिसोड के लिए थोड़ा-सा बदलाव किया और सिद्धार्थ शुक्ला को होस्ट के लिए साइन किया। उन्होंने घर में मौजदू सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई। बिग बॉस 14 में पहुंचकर सिद्धार्थ शुक्ला वीडियो कॉल के जरिए घरवालों को दर्शकों द्वारा पूछे गए सवालों से भी रूबरू करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस हफ्ते सोनाली फोगाट बेघर हो चुकी हैं। सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई, टीना दत्ता और हर्ष लिंबाचिया ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री की। इन सभी ने जहां घरवालों को अपने तीखे सवालों से ग्रिल किया तो वहीं इसी दौरान ये सिलेब्रिटीज सोनाली फोगाट को भी घर से बाहर ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें