फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: शो में गरमाया नेपोटिज्म का मुद्दा, राहुल वैद्य और जान कुमार सानू फिर से भिड़े

Wed, 28 Oct 2020 03:47 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 हर दिन के साथ और मनोरंजक होता जा रहा है। घर में नॉमिनेशन टास्क के बाद कई सदस्यों के बीच अनबन देखी गई। जहां जान कुमार सानू और राहुल वैद्य एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दिए। इसकी शुरुआत तब हुई जब राहुल वैद्य ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते हुए जान कुमार सानू को नॉमिनेशन के लिए चुना। यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मंगलवार प्रसारित एपिसोड के दौरान फिर से यह मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

2 of 5
कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
घर की कप्तान कविता कौशिक कार्यों का बंटवारा करती हैं। उन्होंने एजाज को सुरक्षित किया था इस वजह से वो एजाज को और ज्यादा काम दे देती हैं। कविता को लगता है कि एजाज ज्यादा काम भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी और को सुरक्षित करना चाहती थीं लेकिन उन्होंने एजाज को बचाया इस वजह से उन्हें ज्यादा काम करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
दूसरी ओर राहुल वैद्य, जान कुमार सानू से कहते हैं कि उन्हें एक मर्द की तरह व्यवहार करना चाहिए ना कि एक महिला की तरह। इसके बाद घर के अन्य सदस्य राहुल से बहस करने लगते हैं और कहते हैं कि वो यहां जेंडर से संबंधित मामला उठा रहे हैं।

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
जान और राहुल के बीच फिर से बहस होने लगती है। जान चेतावनी देते हुए कहते हैं वह उनके पिता कुमार सानू के बारे में कुछ ना बोलें। एजाज और जैस्मीन उसे समझाते हुए कहते हैं कि राहुल उसे उकसाने का काम कर रहा है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। जान कहते हैं कि उन्हें निक्की से बहुत निराशा हुई कि वह राहुल से अब भी बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
शो में जान कुमार सानू और निक्की तंबोली की गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। जान ने शो में खुलकर इस बात को स्वीकार किया कि वह निक्की तंबोली को दोस्त से ज्यादा मानते हैं। शो में निक्की तंबोली जान को गले लगा रही होती हैं तभी राहुल उन्हें देखकर बोलते हैं कि कुमार सानू जी के बेटे को यह सब शोभा नहीं देता है। इसके बाद जान, राहुल की यह बात सुनकर भड़क जाते हैं और उनसे झगड़ा करने लगते हैं। इतना ही नहीं जान राहुल को भला-बुरा बोलते हुए धक्का भी दे देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें