फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गुप्ता ने यौन दुराचार के आरोपों के बाद विकास खोखर के साथ हुई चैट की साझा, लगाए ये आरोप

Fri, 12 Feb 2021 09:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : Instagram
रोडीज-9 के विजेता और अभिनेता विकास खोखर ने बिग बॉस 14 के पूर्व प्रतियोगी, प्रोड्यूसर और क्रिएटिव हेड विकास गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब उन्हीं आरोपों के जवाब में विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं उन्होंने खोखर के मैसेज के स्क्रीन शॉट साझा करते हुए इन सारी बातों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : Instagram
कई मशहूर टीवी शो का हिस्सा रहे विकास खोखर ने विकास गुप्ता को लेकर कुछ दिनों पहले कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। विकास खोखर का कहना था कि विकास गुप्ता ने उन्हें यौन संबंध बनाने की बात कही थी। खोखर का कहना था विकास गुप्ता ने उनसे उनके शरीर के निजी अंगों की तस्वीर मांगी थी। साथ ही उन्होंने घर आकर उन्हें मसाज देने की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 5
विकास गुप्ता और विकास खोकर - फोटो : Instagram
अब इस मामले पर विकास गुप्ता ने स्क्रीन शॉट साझा करते हुए कहा कि, 'उन्होंने खोखर से मीटू अभियान को लेकर सलाह मांगी थी। विकास का दावा है कि खोखर ने और लोगों से भी उन पर आरोप लगाकर मशहूर होने के लिए कहा था। बता दें कि विकास गुप्ता ने एक वीडियो साझा कर विकास खोखर के साथ -साथ पार्थ सामथन और प्रियांक शर्मा को भी हिदायत दी।


 

4 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : twitter/lostboy54
विकस गुप्ता ने कहा कि,  'मेरी सैक्सुएलिटी को मेरे खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले पार्थ सामथान और प्रियांक शर्मा जो मेरे करीबी थे उन्होंने ऐसा किया था वहीं अब विकास खोखर जिनसे मैं 8 सालों में 2 बार से भी ज्यादा नहीं मिला वो मुझपर आरोप लगाकर मशहूर होना चाहते हैं। मैं इन सब पर रोक लगाकर उनके खिलाफ मानहानी का दावा करना चाहता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : twitter/lostboy54
इसके साथ ही विकास ने लिखा कि, 'मैं ये भी चाहता हूं कि पार्थ सामथन और प्रियांक शर्मा भी इस मुद्दे पर सफाई दे और मुझसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर भी मैं मानहानी का मुकदमा ठोकूंगा। मुझे ये सब इसलिए करना पड़ रहा है क्यों कि मेरा काम, मेरी निजी जिंदगी और बहुत कुछ इन बातों से काफी प्रभावित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें