बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। टिकट टू फिनाले टास्क में पारस छाबड़ा ने रुबीना दिलैक को विजेता घोषित कर दिया। रुबीना पहले से ही नॉमिनेटेड हैं ऐसे में उन्हें एक विशेष पावर दी गई कि वह अपनी जगह किसी अन्य कंटेस्टेंट को फिनाले वीक में पहुंचा सकती हैं। जिसके बाद रुबीना ने निक्की तंबोली का नाम लिया। इस तरह निक्की तंबोली फिनाले में पहुंच गई हैं। अब प्राइज मनी को लेकर घरवालों के बीच एक टास्क होगा।