फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: एजाज खान ने तोड़ा पवित्र पुनिया का दिल, इस फैसले की वजह से फूट-फूटकर रोईं

Tue, 03 Nov 2020 05:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : instagram: colorstv
रियलिटी शो बिग बॉस 14 का खेल हर दिन पलटता रहता है। इस समय बिग बॉस के घर के कप्तान एजाज खान हैं। इस वजह से बिग बॉ़स ने उन्हें कुछ विशेषाधिकार दिए हैं। इन विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करते हुए एजाज खान ने अपनी सबसे करीबी दोस्त पवित्रा पुनिया के दिल को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं एजाज खान ने अपने विशेषाधिकार से बिग बॉस 14 के खेल को भी पलटकर रख दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में बिग बॉस एजाज खान को घर का कप्तान होने के नाते एक विशेषाधिकार देते हैं। जिसका इस्तेमाल करके वह घर में मौजदू सभी कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को इस हफ्ते बिग बॉस 14 के घर से बेघर होने से बचा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस के इस विषेशाधिकार का इस्तेमाल एजाज खान जैस्मीन भसीन के लिए करते हैं। वह इस हफ्ते जैस्मीन को बिग बॉस 14 के घर से बेघर होने के लिए बचा लेते हैं। एजाज खान के इस फैसले को सुनकर बिग बॉस 14 के घर में उनके सबसे करीबी दोस्त निक्की तंबोली, जान कुमार सानू और पवित्र पुनिया हैरान हो जाते हैं। 
 

4 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram
वीडियो के प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि एजाज खान के इस फैसले के बाद पवित्र पुनिया फूट फूटकर रोने लगती हैं। वह एजाज खान को धोखेबाज बताती हैं। इतना ही नहीं पवित्र पुनिया रोते हुए कहती हैं कि वह एजाज को प्यार नहीं करती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 14 के घर में पवित्र पुनिया कई लोगों को यह बोल चुकी हैं वह एजाज को काफी पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी
पवित्र पुनिया ने कविता कौशिक को भी यह बात बोली थी कि वह एजाज के बारे में खास सोच रखती हैं। ऐसे में एजाज खान द्वारा जैस्मीन भसीन को शो में इस हफ्ते बचाने से साफ जाहिर है कि आने वाले समय में बिग बॉस 14 में कई ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि सोमवार को शो से निशांत सिंह मलकानी और कविता कौशिक बाहर हो गए हैं। 

पढ़ें: जी स्टूडियोज का नया कारनामा, 'सूरज पे मंगल भारी' का प्रचार जोरों पर, फिल्म की रिलीज डेट का पता नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें