फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: पवित्र पुनिया ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़, एजाज संग अभिनेत्री को भी कर रहे थे ट्रोल

Mon, 04 Jan 2021 04:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस 14 में शुरुआत में एक जोड़ी बनी थी। ये जोड़ी थी पवित्र पुनिया और एजाज कान की जोड़ा। इन दोनों के बीच खूब सारे झगड़े भी हुए और ढेर सारा रोमांस भी देखा गया। इनकी जोड़ी को पसंद भी खूब किया जा रहा था। लेकिन शो से पवित्र के बाहर हो जाने की वजह से ये जोड़ी टूट गई। लेकिन पवित्र ने एजाज का साथ नहीं छोड़ा और सोशल मीडिया के जरिए उनका समर्थन हमेशा ही करती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan
हाल ही के एक एपिसोड में अभिनेत्री सनी लियोनी पहुंची थीं। सनी के साथ सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने दिल की बात शेयर की। इसी दौरान एजाज ने भी अपने दिल की बात सनी से की। उन्होंने कहा कि पवित्रा उनके दिल की हर धड़कन में बसती हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बाहर क्या होगा। वो पवित्र से प्यार करते हैं और यही सच है।
विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram
एजाज के इस कुबूलनामे के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होने लगीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लिए एजाज को ट्रोल करने की कोशिश की। साथ ही साथ कुछ यूजर्स ने पवित्र को मेसेज करना शुरू किया और एजाज संग उन्हें भी ट्रोल करने की कोशिश में लग गए। लेकिन पवित्र ने भी इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे दिया।

4 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
पवित्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन सभी के लिए कुछ साफ और सधे हुए शब्दों में, जो #lioneijaz के जरिए मुझे कोस रहे हैं। आप किसी और दरवाजे पर अपना सिर पटक सकते हैं। सच यह है कि इस तरह के घटिया कॉमेंट्स और ट्रोलिंग से काम नहीं चलेगा। और हमारी समझ.. हाहाहा.. इसे समझना आसान नहीं है। इसलिए अच्छे शब्दों में कह रही हूं #PAVIJAZ यानी पवित्र-एजाज से दूर रहो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवित्र पुनिया, एजाज खान - फोटो : instagram: colorstv
अब पवित्र के इस ट्वीट के बाद से उनके सोशल मीडिया पर भी घमासान मच गया। उनके कई फैंस ने भी उनका इस बात को लेकर समर्थन किया। तो वहीं कई उनके खिलाफ भी नजर आए। हालांकि पवित्र ने तो अपने ट्वीट से साफ कर दिया है कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब देखना होगा कि क्या बिग बॉस से बाहर आने के बाद पवित्र और एजाज की जोड़ी बन पाती है या ये केवल एक पब्लिसिटी स्टंट बनकर ही रह जाएगा।

पढ़ें: सोनू सूद की अगली फिल्म का हुआ एलान, अमिताभ बच्चन ने दी 'किसान' के लिए बधाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें