फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: जान कुमार ने निक्की तंबोली को दिया धोखा ! इस वजह से कमजोर पड़ी दोस्ती

Thu, 22 Oct 2020 03:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो में जहां कुछ दोस्त बने हैं तो वहीं किसी न किसी की दुश्मनी भी चल रही है। इस बीच बिग बॉस के सीजन 14 के सबसे करीबी और खास दोस्त निक्की तंब्बोली और जान कुमार सानू की दोस्ती टूटती हुई नजर आ रही है। जिससे बिग बॉस 14 का खेल एक बार फिर से पलटता हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram/colorstv
कलर्स टीवी चैनल ने बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस के सीजन 14 में पहली बार कैप्टेंसी टास्ट होना है। घर का कैप्टन बनने के लिए निक्की तंबोली अपने सबसे करीबी दोस्त जान, निशांत सिंह मल्कानी और राहुल वैद्य से अनुरोध करती हैं कि वह उनको घर का कैप्टन बनाए। 
विज्ञापन

3 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि जान और निशांत नहीं चाहते कि निक्की तंबोली घर की कैप्टन बनें। क्योंकि उन दोनों को लगता है कि निक्की गुस्से में या सामने वाले से बदला लेने के लिए उसे परेशान कर सकती है। इस बात को जान और निशांत राहुल को भी समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही निक्की को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करना चाहते हैं।
 

4 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जान कुमार सानू, राहुल और निशांत के साथ निक्की तंबोली को कैप्टेंसी टास्क से आउट करने की योजना करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर दोस्तों का साथ न मिलता देखकर निक्की तंबोली परेशान नजर आ रही हैं। साथ ही पवित्र से कहती हैं कि वह यहां अकेली हैं। बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहजाद देओल - फोटो : कलर्स
आपको बता दें कि छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर दिन नया रोमांच देखने को मिल रहा है। शो से अब सभी तुफानी सीनियर्स बाहर हो गए हैं। उनके साथ ही फ्रेशर्स में से शहजाद देओल बिग बॉस 14 के घर से बाहर हो गए हैं। शो से निकले के बाद शहजाद देओल ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जारी की है। साथ ही कहा है उनके साथ शो में गलत हुआ है। बिग बॉस 14 से निकलने के बाद शहजाद देओल ने इस बात को इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कहा है।

पढ़ें: दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें