फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14: अब होगा इस सीजन का सबसे बड़ा धमाका, घर के अंदर एंट्री करेंगे ये दो सदस्य

Sun, 29 Nov 2020 07:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस का 14वां सीजन अब अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है। हर दिन घर के अंदर दर्शकों को कई बड़े धमाके देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अब प्रतियोगियों के साथ कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी उम्मीद उन्होंने कभी नहीं की होगी। इस सीजन का सबसे धमाकेदार ट्विस्ट अब बिग बॉस के घर में आने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
मनु पंजाबी और कश्मीरा शाह - फोटो : फाइल फोटो
बिग बॉस के घर में दो ऐसे सदस्य एंट्री करने वाले हैं जो पूरा गेम पलटकर रख देंगे। ये वही एक्स कंटेस्टेंट हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है। बिग बॉस के घर में कभी कॉमनर बनकर आए मनु पंजाबी 14वें सीजन में भी तड़का लगाने पहुंच रहे हैं। उनके साथ बिग बॉस की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में एक रहीं कश्मीरा शाह भी मसाला लेकर घर में कदम रखने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनु पंजाबी - फोटो : फाइल
बिग बॉस 10 में अपने जबरदस्त खेल से दर्शकों को दिल में जगह बनाने वाले मनु पंजाबी 14वें सीजन में भी सेलिब्रिटीज को कड़ी टक्कर देने आ रहे हैं। वह घर के अंदर खूब ट्विटस्ट लेकर आएंगे ताकि दर्शकों को और मजा आ सके। सीजन 10 में भी उन्होंने घर में अपने दिमाग के खेल से दूसरे प्रतियोगियों के आगे खूब मुसीबत पैदा कर दी थीं। 

4 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : instagram/kashmera1
मनु पंजाबी के अलावा बिग बॉस के पहले सीजन में हंगामा मचाने वाली कश्मीरा शाह भी नए सीजन में एंट्री कर रही हैं। वह दूसरे कंटेस्टेंट को दिखाएंगी कि कैसे गेम को खेला जाता है। इससे पहले वाले सीजन में कश्मीरा आरती सिंह का साथ देने बिग बॉस के घर में पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
इससे पहले शनिवार को वीकेंड का वार में घर वाले सलमान खान के सामने एक दूसरे पर इल्जाम लगाते हुए नजर आए। घर में इस हफ्ते सबसे बड़ा विलन कौन था। इसको लेकर घर के सदस्यों के साथ बात हुई। जल्द ही एक और सदस्य बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएगा।

बॉलीवुड में ही मौजूद हैं इन पांच अभिनेत्रियों की हमशक्ल, देखने में लगती हैं बिलकुल सगी बहनों जैसी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें