दिव्या भटनागर
- फोटो : Instagram
दिव्या ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दिव्या इस समय शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले चल रहे धारावाहिक 'तेरा यार हूं मैं' में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। इस सीरियल के प्रोडक्शन हाउस ने ही दिव्या की इस गाढ़े वक्त में मदद की है और दिव्या की मां इसके लिए इस कंपनी का शुक्रिया भी अदा करती हैं।