बिग बॉस 14 में एक बार फिर मेकर्स ने नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि घर में तीन नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। कविता कौशिक, नैना सिंह और शारदुल पंडित ने घर में घुसते ही पुराने प्रतियोगियों को टक्कर देना शुरू कर दिया है।