फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: एजाज खान से झगड़ा करना कविता कौशिक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल

Fri, 30 Oct 2020 04:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक - फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस 14 के घर में हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच में झगड़ा देखने को मिलता रहता है। इस बार सलमान खान के इस शो में एजाज खान और कविता कौशिक के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कविता जमकर ट्रोल हो रही हैं। एजाज से झगड़ा करने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी
दरअसल इस समय बिग बॉस 14 के घर के कैप्टन एजाज खान बने हैं। उनसे पहले घर की कैप्टन कविता कौशिक थीं। कैप्टन होने के नाते एजाज खान घर के सभी लोगों को अनुशासन में रहने के लिए कहते हैं। इस वजह से वह कविता कौशिक को माइक पहनने के लिए कहते हैं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता है फिर वह एजाज खान के साथ झगड़ा करने लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी
कविता कौशिक एजाज खान से न केवल चिल्लाकर बात करती हैं बल्कि उन्हें भला-बुरा भी कहती हैं। वहीं एजाज कविता के सामने बिल्कुल शांत रहते हैं और प्यार से उनकी सभी बातों का जवाब देते रहते हैं। ऐसे में अब कई सोशल मीडिया यूजर्स कविता कौशिक के चिल्लाने पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, साथ ही शांत व्यक्तित्व दिखाने के लिए एजाज की तारीफ कर रहे हैं। 
 

4 of 5
कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने कविता और एजाज के झगड़े पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'कविता कौशिक पूरी तरह से असभ्य हैं। एजाज से बात करने का उनका तरीका घृणित था। वह खुद अपने व्यवहार को भूल गईं कि उन्होंने कैप्टन रहते हुए शार्दुल, पवित्र और रुबीना से कैसे बात की। वह सभी अनावश्यक था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी
वहीं Jupitar नाम के सोशल मीडिया यूजर्स ने कविता कौशिक पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आज कविता ने अपने ड्रामे की वजह से कई सारे सपोर्ट्स को खो दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह कितनी फर्जी हैं। एजाज के लिए बुरा लगा रहा है, लेकिन उन्होंने उस समय की सभी चीजों को बहुत अच्छे से संभाला था।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एजाज खान की तारीफ की है और कविता कौशिक की आलोचना की है। 
 

पढ़ें: Kaali Khuhi Review: ये प्रेतात्मा कुछ कहना चाहती है, अब नहीं समझे तो सदियां बनी रहेंगी ‘काली खुही’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें