फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 2020: तीन करोड़ रुपये फीस लेकर बिग बॉस के घर में एंट्री लेने जा रहीं जेनिफर विंगेट?, इस एक्टर को भी मिला है ऑफर

Tue, 18 Aug 2020 09:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने बिग बॉस 2020 का एलान कर दिया है। बिग बॉस 2020, 27 सितंबर से शुरू हो जाएगा। सलमान खान के शो बिग बॉस 14 को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात की है कि इस सीजन बिग बॉस का फॉर्मेट क्या रहेगा और इसमें क्या खास होने वाला है। हालांकि बिग बॉस सीजन 2020 का थीम क्या रहेगा और बिग बॉस 2020 में क्या कुछ नया होने वाला है, ये तो इस महीने के आखिर में ही पता चलेगा। पिछली बार की तरह इस बार भी कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनने वाली हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
खबर है कि शिविन नारंग और जेनिफर विंगेट की जोड़ी एकबार फिर छोटे परदे पर साथ दिख सकती है। दोनों टीवी स्टार्स को रियलिटी शो बिग बॉस-2020  का ऑफर मिला है। दोनों बेहद 2 में एक साथ नजर आते हैं। सुनने में आ रहा है कि जेनिफर विंगेट को शो के लिए प्रति सप्ताह तीन करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
शिविन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि जेनिफर शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसे लेकर उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं उनके को स्टार शिविन नारंग भी शो में जाने को लेकर विचार कर रहे हैं। शिविन नारंग का नाम बिग बॉस 2020 के लिए लगभग फाइनल माना जा रहा है। जेनिफर करण सिंह ग्रोवर की एक्स वाइफ हैं। इसके साथ ही वह टीवी का जाना माना चेहरा भी हैं।

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
शो की बात करें तो इस बार बिग बॉस 2020 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट आएंगे इसे लेकर तरह-तरह के कयास देखने को मिल रहे हैं। कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए छोटे से प्रोमो वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं- ''मनोरंजन पर 2020 ने उठाया प्रश्न, देंगे उत्तर, मनाते हुए जश्न, अब सीन पलटेगा।'' बता दें कि सलमान खान वीडियो में सिनेमाहॉल में बैठे पॉपकॉर्न खाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो में ये भी इशारा कर दिया गया है कि जल्द ही ये शो कलर्स पर ऑनएयर होने जा रहा है।अपने अनोखे कलेवर की वजह से यह शो पूरे देश में लाखों का पसंदीदा है। लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस शो को सिर्फ दबंग अभिनेता सलमान खान के लिए देखते हैं। चैनल की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा किए गए फोटो में सलमान खान फर्श पर पोछा लगाते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें