फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: जान ने शो में किया निक्की तंबोली को KISS, राहुल वैद्य के सामने बना मजाक

Tue, 27 Oct 2020 02:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
हर बार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में कई प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं। बहुत बार यह प्रेम कहानी केवल शो तक सीमित रह जाती है तो बहुत बार यह शो के बाद भी देखने को मिलती है। बिग बॉस 14 में भी एक प्रेम कहानी बनती हुई नजर आ रही है। यह प्रेम कहानी निक्की तंबोली और जान कुमार सानू की है, जो इन दिनों चर्चा में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस 14 के घर में निक्की तंबोली और जान कुमार के बीच कभी नोक-झोंक तो कभी प्यार नजर आता है। हालांकि निक्की तंबोली जान को केवल अपना दोस्त मानती हैं, लेकिन जान शो में खुलकर बोल चुके हैं कि वह निक्की को पसंद करते हैं और दोस्त से ज्यादा मानते हैं। इस बार वीकेंड का वार पर निक्की तंबोली और जान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram/colorstv
जान से विवाद होने के बाद निक्की उनसे बहुत कम और राहुल वैद्य से ज्यादा बात कर रही थीं। यह देखकर जान काफी परेशान थे। इसके बाद सोमवार को प्रसारित हुए शो में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली और जान की बातचीत न होता देखकर कविता कौशिक इन दोनों का पैचअप करवाने की कोशिश करती हैं, लेकिन दोनों में बात नहीं बन बाती। इसके बाद जान काफी स्मोक करने लगते हैं। ज्यादा स्मोक करने के लिए निक्की जान को रोकती हैं।

4 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
निक्की तंबोली के काफी रोकने के बाद जान स्मोकिंग एरिया से बाहर आ जाते हैं। इसके बाद दोनों आपस में बात करते हैं। बात करते हुए जान कुमार निक्की तंबोली के गाल पर किस कर देते हैं। वहीं बाद में निक्की राहुल वैद्य को इस बारे में बताते हुए कहती हैं कि वह मुझसे किस मांग रहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया था। फिर उसने खुद ही मुझे गाल पर किस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
इतना ही नहीं इस बारे में बात करते हुए निक्की तंबोली और राहुल वैद्य हंसते भी हैं। वह दोनों जान की बुराई करते हैं। निक्की कहती हैं कि मैं जान से परेशान हो गई हूं। उसकी वजह से मेरा गेम खराब हो रहा है। जाहिर है कि आने वाले समय में निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के रिश्ते के बीच कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। 

पढ़ें: शाहरुख खान की आवाज बनकर मशहूर हुए थे अभिजीत भट्टाचार्य, गाए हैं एक से बढ़कर एक गाने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें