फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: चैनल के बाद अब जान कुमार सानू ने मांगी माफी, की थी मराठी भाषा पर टिप्पणी

Thu, 29 Oct 2020 09:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : instagram: colorstv
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों विरोध का सामना कर रहा है। बिग बॉस 14 हाल ही में उस समय विवादों में आ गया जब शो के कंटेस्टेंट गायक जान कुमार सानू ने मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद बिग बॉस 14 और जान कुमार सानू के खिलाफ राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जान के मराठी भाषा पर टिप्पणी करने पर शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) विरोध जताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं इस पूरे मामले का पता चलने के बाद जान कुमार सानू ने बिग बॉस 14 के घर में रहते हुए मराठी समुदाय के लोगों से माफी मांगी हैं। इससे पहले शो के चैनल ने भी जान की टिप्पणी को लेकर एक पत्र लिखकर महाराष्ट्र सरकार से माफी मांगी थी। कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान कुमार सानू का माफी वीडियो साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस जान कुमार सानू को कंफेशन रूम में बुलाते हैं जहां बिग बॉस उन्हें किसी भी भाषा के प्रति ऐसी टिप्पणी करने को लेकर सचेत करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जान कुमार सानू भी लोगों से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों शो में निक्की तंबोली जब प्रतियोगी राहुल वैद्य से मराठी में बात करती हैं तो जान कहते हैं कि उन्हें चिढ़ होती है। जान चाहते थे कि निक्की उनके सामने राहुल से सिर्फ हिंदी में ही बात करें। जान कुमार सानू की इसी बात पर चारों तरफ बवाल खड़ा हो गया। शिवसेना ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस शो के निर्माताओं से गुजारिश की कि वह फौरन जान को शो से बाहर करें। साथ ही उन्होंने चैनल से माफी मांगने के लिए भी कहा।

 

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
इतना ही नहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी इस मामले का पर बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस इस मामले पर जरूरी कार्यवाही करने को कहा था। वहीं मामले को बिगड़ता देख शो के निर्माताओं और कलर्स टीवी चैनल ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखकर माफी मांगी है। 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को प्रसारित हुए 'बिग बॉस' के एपिसोड में प्रतियोगी जान कुमार सानू ने दूसरी प्रतियोगी निक्की तंबोली से मराठी भाषा न बोलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : Twitter
कलर्स चैनल के प्रबंधन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को माफीनामा भेजा। इस माफीनामे में कंपनी वायाकॉम 18 ने लिखा, '27 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए बिग बॉस के एपिसोड में मराठी भाषा पर किए गए कमेंट पर काफी लोगों ने आपत्ति जताई है। हमने इस आपत्ति पर उनका पूरा संज्ञान लिया है और ब्रॉडकास्ट किए गए उस एपिसोड से हमेशा के लिए उस दृश्य को निकाल दिया गया है। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके लिए हम लोगों से और सरकार से माफी मांगते हैं। हम देश की हर एक भाषा का पूरा सम्मान करते हैं। उसमें मराठी भी शामिल है।'
 
पढ़ें: अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' से खफा हुए 'शक्तिमान', कहा- 'किसी और धर्म से पंगा लेते तो तलवारें निकल जातीं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें