बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान तूफानी सीनियर्स के तौर पर खूब धूम मचा रहे हैं। बिग बॉस में इस बार सीनियर्स ने जूनियर्स के जिम्मे कई काम सौंपे हैं। हालांकि इस हफ्ते ही हिना खान सहित तीनों सीनियर्स घर से बाहर चले जाएंगे। शो में हिना ने अपनी कई पुरानी यादें कंटेस्टेंट राहुल वैद्य के साथ साझा की हैं।