फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने वीकेंड का वार में अभिनव की लगाई क्लास, भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी बोलीं- 'मैं असहमत हूं'

Sun, 17 Jan 2021 08:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्य, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस का सीजन 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शो के कंटेस्टेंट्स अब दर्शकों का मनोरंजन करने में जुटे हुए हैं। हर हफ्ते इस शो में वीकेंड का वार स्पेशल होता है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की हफ्तेभर की गतिविधियों को लेकर सलमान खान उन्हें समझाइश देते हैं। इसके अलावा किसी कंटेस्टेंट की गलती पर उसे डांट भी लगाते हैं। हाल ही में शनिवार के एपिसोड में जब सलमान ने अभिनव को फटकार लगाई तो ये देख अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी भड़क गईं।
विज्ञापन

2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस के सीजन 13 की कंटेस्टेंट रही हैं। देवोलीना सीजन 14 को भी अच्छी तरह से फॉलो करती हैं और इसके सभी कंटेस्टेंट पर नजर रखती हैं। साथ ही साथ देवोलीना शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। हाल ही में देवोलीना ने सलमान खान के अभिनव शुक्ला को डांटने पर अपनी असहमति दिखाई है।
विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram/devoleena
दरअसल वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को पत्नी रुबीना दिलैक को सपोर्ट ना करने को लेकर फटकार लगाई। जिसको लेकर देवोलीना ने एक ट्वीट किया है। देवोलीना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं सलमान खान सर से असहमत हूं और अभिनव शुक्ला का पूरा हक है कि वे अपनी बातों को आगे रख सके। ये सिर्फ और सिर्फ उनका फैसला होना चाहिए कि वे किसका साथ देना चाहते हैं और किसका नहीं। ये पूरी तरह उनपर निर्भर करता है, इसमें आखिर क्या गलत है अच्छा कर रहा हैं तो करने दो।'

4 of 5
सलमान खान, अभिनव शुक्ला - फोटो : बिग बॉस 14
बता दें कि वीकेंड का वार में एक फैन ने अभिनव से सवाल पूछा था कि वो कभी किसी से बदला क्यों नहीं लेते हैं? फैन के इस सवाल पर सलमान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनव को कहा, 'ऐसा लगता है आपको छोड़ देने की आदत है। यहां तक कि आपकी पत्नी को जब सबसे ज्यादा जरुरत थी इमोशनली, आपने सिर्फ अपना पॉइंट ऑफ व्यू रखा और उन्हें बीच रास्ते छोड़ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
आगे सलमान ने ये भी कहा कि, 'हम देखते हैं आप दूसरों से रुबीना के लिए लड़ते हो, लेकिन अकेले में आपका रवैया कुछ दिनों से रुबीना के लिए सही नहीं जा रहा है। आप वही गलतियां दोहरा रहे रहे हैं, जो रुबीना ने पहले की थी, लेकिन जब वे आपको चीजें समझाने की कोशिश करती हैं तब आप रूडली बात करते हैं।' वहीं सलमान की इन बातों पर अभिनव ने भी कहा कि, 'मैं परफेक्ट नहीं हूं सर। मैं जैसा हूं बिल्कुल ऐसा ही हूं। कभी कभी मैं अपने लोगों से रूडली बात कर लेता हूं।'

पढ़ें: अक्षय कुमार संग शादी से पहले ट्विंकल ने निकलवाई थी अभिनेता की मेडिकल हिस्ट्री, डिंपल कपाड़िया ने रखी थी ऐसी शर्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें