फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस 14’ में आते ही छाईं राखी सावंत, इस वजह से सोशल मीडिया पर करने लगीं ट्रेंड

Fri, 18 Dec 2020 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। राखी जब से घर में बतौर चैलेंजर्स बनकर आई हैं वे मौजूदा प्रतियोगियों के लिए चुनौती बन गई हैं। शो में उनके आने से एक बार फिर से बिग बॉस की रौनक लौट आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : फाइल
बिग बॉस 14 में अभी तक राखी अपने अंदाज से सबको हंसाने में कामयाब रही हैं। वह लगातार निक्की तंबोली को चिढ़ाती दिख रही हैं। जिससे पूरे घर में हंसी का माहौल हो जाता है। राखी जब से शो में आईं हैं उनकी निक्की तंबोली के साथ बिल्कुल नहीं बन रही। राखी के वन लाइनर्स पर घर वाले तो हंस हंसकर लोट पोट हो ही रहे हैं ट्विटर पर भी उन पर धड़ल्ले से मीम्स बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : फाइल
बिग बॉस 14 अभी तक दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा था। कंटेस्टेंट का खेल इस कदर निराशाजनक है कि बिग बॉस को खुद कंटेस्टेंट को बोलना पड़ा कि उनके फैंस उनकी परफॉर्मेंस देख खुश नहीं हैं। इन सबके बीच जबसे राखी घर में आई हैं एक अलग ही माहौल हो गया है।

4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : कलर्स टीवी
राखी का खेल देखकर टीवी सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, ‘लेकिन मैं अभी भी राखी सावंत से प्यार करती हूं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
एक यूजर ने राखी के लिए लिखा कि मनोरंजन करने के लिए राखी को किसी प्रयास की जरूरत नहीं है। पब्लिक में उनकी जो छवि है उससे वह बिल्कुल अलग हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि राखी सावंत की मिमिक्री देखने लायक है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें