फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: पवित्र पुनिया बोलीं, 'घरवालों ने कहा है कि पिटकर नहीं आना, पीटकर भले ही आ जाना'

Sun, 04 Oct 2020 12:12 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी आईपीएस अफसर बनने की चाह रखने वाली अभिनेत्री पवित्र पूनिया इस समय 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा बन गई हैं। फिल्मों और फिल्मी पत्रिकाओं तक से दूर रहीं पवित्र का करियर इस चमक दमक भरी फिल्मी दुनिया में ही बन गया। उन्होंने शुरुआत से ही अपनी पढ़ाई में मन लगाया और लगातार कुछ न कुछ करती रहीं। लेकिन, उनका मन बहुत चलायमान निकला इसलिए समय-समय पर उनके सपने भी बदलते रहे। पहले वह एयर होस्टेस बन गईं जिसके बाद उन्होंने 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' में भी एक प्रतियोगी बनकर हिस्सा लिया। इस बारे में पवित्र बताती हैं कि यह सब भगवान के आशीर्वाद से ही होता रहा है। 'बिग बॉस' के घर में घुसने से पहले अमर उजाला ने पवित्र से कई बातों पर चर्चा की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
'बिग बॉस' के इस सीजन से आपको क्या आशाएं हैं और आप किस तरह की तैयारियों के साथ अपना खेल शुरू करने वाली हैं?
जिस तरह जिंदा सलामत अंदर जा रहे हैं, उसी तरह सही सलामत घर से बाहर भी निकल आएं, वही बड़ी बात होगी। इस महामारी की वजह से चैनल और शो के निर्माताओं की तरफ से स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं काफी मजबूत की गई हैं। और दूसरी आशा सिर्फ इतनी है कि बस वह ट्रॉफी हाथ में आ जाए। चाहे उसके लिए लड़ना पड़े, भिड़ना पड़े, पिटना पड़े, कूटना पड़ेगा, जूझना पड़े। और तैयारियां तो तब तक नहीं हो सकती जब तक पता ही नहीं चले कि सामने मुकाबला किससे है? 
विज्ञापन

3 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
पहली बार आपके पास 'बिग बॉस' का ऑफर कब आया और तब आपकी प्रतिक्रिया कैसी थी? तब से फिर आपने अपने आप को किस तरह तैयार करना शुरू किया?
मेरे पास 'बिग बॉस' का ऑफर पिछले साल आया था। तब मैं कर नहीं पाई। और इस साल मई के महीने में आया। क्योंकि, उस वक्त हाथ में कुछ था नहीं तो इस बार हां बोल दी। इसके लिए खुद को तैयार करने की वैसे कुछ खास जरूरत थी नहीं क्योंकि मानसिक रूप से मैं बहुत मजबूत हूं और शारीरिक मजबूती के लिए हमारा खून ही ऐसा है। जाटों के खानदान से हैं इसलिए घर में रहकर सिर्फ खाने पर ध्यान जाता है। अगर जिम खुले होते तो शायद कुछ तैयारी हो भी सकती थी।

4 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
जब आपके माता-पिता को पता चला कि आपके पास 'बिग बॉस' का ऑफर आया है तो उनकी प्रतिक्रिया क्या रही?
जब मेरे घर वालों को पता चला कि मेरे पास 'बिग बॉस' का ऑफर आया तो वह बहुत खुश हुए। मेरे एक बड़े भाई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मना मत करना। लेकिन हमारे खानदान का एक नियम है कि अक्सर कहा जाता है कि पिटकर मत आना, पीटकर भले ही आ जाना। अगर पिटकर आए तो घर में घुसने नहीं देंगे। और अगर पीटकर आए तो तुम्हें खिला पिला कर बड़ा करेंगे। तो मेरे माता-पिता का यही कहना था कि रोना बिल्कुल नहीं है और किसी की गालियां नहीं खानी हैं। मारो, कूटो, जो करना है करो। लेकिन, हमारी बेटी दबकर नहीं रहेगी।
विज्ञापन

5 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
शो में आपका सामना सलमान खान से होगा। क्या आप उनसे पहले कभी मिली हैं? और अगर इस बार मिलेंगी तो कितनी उत्साहित हैं?
2010 में 'एमटीवी मेकिंग द कट 2' नाम से एक शो कर रही थी। इसकी शूटिंग महबूब स्टूडियोज में चल रही थी। यह एक रियलिटी शो था। उस वक्त सलमान खान की वैनिटी वैन हमारे स्टूडियो के सामने ही आकर रुकी थी। सलमान खान की एक आदत है कि वह वैनिटी के अंदर नहीं बैठते, बाहर निकल कर बैठते हैं। जब मेरे साथ वाले प्रतियोगियों ने उन्हें देखा वे सलमान खान के ऊपर टूट पड़े। उन्होंने सलमान को इस तरह घेर लिया था कि शायद सलमान को तो सांस भी नहीं आ रही होगी। मैं शायद इकलौती प्रतियोगी थी जो अलग कुर्सी डालकर यह सब तमाशा देख रही थी। मैं हिंदी सिनेमा में काम करने वाले किसी भी कलाकार की फैन नहीं हूं। लेकिन, इज्जत सभी की करती हूं। सलमान से यह मुलाकात भी साधारण ही रहने वाली है।
विज्ञापन

6 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
तो क्या आपने उनकी फिल्में भी नहीं देखीं?
दरअसल, मैं फिल्में देखती ही नहीं। मुझे बॉलीवुड फिल्में ज्यादा पसंद नहीं आती। मुझे फिल्में देखने का कोई शौक ही नहीं है। सलमान की भी मैंने शायद एक ही फिल्म देखी है और वह भी है 'किक'। उसके बाद में मैंने उनकी कोई फिल्म नहीं देखी। उससे पहले भी मुझे खास रुचि नहीं रही फिल्में देखने में। 
विज्ञापन

7 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
तो इस इंडस्ट्री में आपकी शुरुआत कैसे हो गई?
मैं एक ऐसी लड़की हूं जिसके सौ सपने हैं। इसको मैं भगवान के आशीर्वाद के रूप में देखती हूं। अभिनय भी मेरी लिस्ट में ऐसे ही आ गया था जिसे मैंने खुशी-खुशी अपना लिया। मेरी आदत है कि मैं जल्दी से किसी भी चीज के लिए न नहीं कहती। बनना तो मुझे आईपीएस ऑफिसर था जो कि दुनिया जानती है। मैं बचपन में कभी कोई मैगजीन नहीं पढ़ती थी और मैंने कभी टीवी देखते हुए भी यह नहीं सोचा कि मैं भी किसी की तरह किसी दिन लाइमलाइट में आऊंगी और एक हीरोइन बनूंगी। यह सब अचानक से हुआ और मैं इसे सिर्फ भाग्य का खेल समझती हूं।

8 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
आपका भाग्य किस तरह काम किया और आपको इस इंडस्ट्री में कदम रखने का मौका कैसे मिला?
मैं जब पहली बार मुंबई आई, उस वक्त मैं एक एयर होस्टेस थी और किंगफिशर में काम करती थी। किंगफिशर ने मुझे एक से दो साल के लिए मुंबई भेजा था। मैंने अपनी नौकरी के नौ महीने यहां पूरे किए, इसी बीच 'रोडीज' का फॉर्म भर दिया। तब मेरे पास रोडीज से तो नहीं लेकिन 'स्प्लिट्सविला' से फोन आ गया। उन्होंने कहा कि 'रोडीज' के ऑडिशन तो बाद में होंगे लेकिन उससे पहले क्या आप 'स्प्लिट्सविला' के ऑडिशन के लिए आ सकती हैं? मैंने उस पर 'स्प्लिट्सविला' का ऑडिशन दिया और उसमें मुझे चुन लिया गया।
विज्ञापन

9 of 9
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
फिर आगे?
जब मैंने रियलिटी शो किया तो उस वक्त काफी कोऑर्डिनेटर मेरे संपर्क में आ गए थे। एक कोऑर्डिनेटर ने बताया कि एक शो आ रहा है, 'लव यू जिंदगी'। मेरा उसको करने का बिल्कुल मन नहीं था लेकिन शो के निर्माताओं को मेरा ऑडिशन पसंद आ गया। उसके बाद से मैंने किसी भी शो के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया। मैंने अपना कोई लुक टेस्ट नहीं करवाया। मैं समझती हूं कि यह सिर्फ ऊपर वाले का आशीर्वाद है जिसके सहारे मैं इस इंडस्ट्री में अब तक चली आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें