अर्शी खान का घर
- फोटो : instagram/arshikofficial
एक वेबसाइट से बात करते हुए अर्शी खान ने कहा- 'मेरा हमेशा से सपना था कि सपनों के शहर में मेरा अपना घर हो। और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह सच में तब्दील हो गया है। कल रात तक मैं किराए के घर में रहती थी लेकिन अब मेरा खुद का घर है। मुझे खुद पर गर्व हो रहा है। मुझे महसूस हो रहा है कि मैंने चांद पर घर खरीद लिया है। हमेशा साथ देने के लिए भगवान का शुक्रिया। मेरे माता पिता का भी शुक्रिया, जिन्होंने मुझे पर यकीन किया। सलमान सर और बिग बॉस का भी विशेष धन्यवाद।'