फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन का एविक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाए अली गोनी, आया अस्थमा अटैक

Mon, 11 Jan 2021 10:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni
बिग बॉस के घर मे बीत हफ्ता बेहद ही गमगीन बीता। बिग बॉस के घर में बीता हुआ हफ्ता फैमिली वीक था। इस फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेन्ट्स के घर वाले उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। अपने परिवार से महीनों बाद मिलकर कंटेस्टेन्ट खुद को संभाल नहीं पाए। लेकिन इससे भी ज्यादा गमगीन था इस हफ्ते हुआ एविक्शन।
विज्ञापन

2 of 5
अली गोनी, जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
बिग बॉस हाउस से इस बार अभिनेत्री जैस्मिन भसीन बाहर हुई हैं। जैस्मिन के बाहर होने से अली गोनी पूरी तरह से टूट गए। उनका रो रो कर बुर हाल हो गया था। बीते हफ्ते एलिमिनेशन के लिए रुबीना, जैस्मिन, अली और अभिनव चारों का नाम था। बीते दिन सलमान खान ने एविक्शन के लिए रुबीना, जैस्मिन, अली और अभिनव को एक-एक बॉक्स में खड़ा रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Twitter: @colorstv
इसके बाद एक-एक कर सलमान ने सभी को फ्रीज और रिलीज करते हुए एक एक बॉक्स में आगे बुलाया। सबसे आखिर में सलमान ने जैस्मिन का नाम लिया और इमोशनल होते हुए उनसे कहा सॉरी बेबी। जैस्मिन का नाम सुनकर अली अपना आपा खो देते हैं और रोना शुरू कर देते हैं। अली खुद भी सलमान खान से जाने की जिद करते हैं। अली कहते हैं कि वो जैस्मिन के बिना नहीं रह सकते और सलमान से कहते हैं कि मुझे भी जाना है।

4 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv
अली जैस्मिन का एलिमिनेट होना बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। उनका रो रो कर बुरा हाल हो जाता है। अली इतना रोते हैं कि उन्हें अस्थमा अटैक आ जाता है। अली की हालत देखते हुए सबीलोग घबरा जाते हैं और सभी उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश भी करते हैं। घरवाले दौड़कर उनका पंप लेकर आते हैं और रुबीना भी उनके लिए पानी लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni
अली की हालत देखते हुए सलमान भी उन्हें शांत होने के लिए और सांस लेने के लिए कहते हैं। वहीं जैस्मिन भी घर से जाते हुए समझाती हैं और उन्हें जीतने के लिए कहती हैं। आखिर में दोनों एक-दूसरे से आई लव यू भी कहते हैं। जैस्मिन के घर से जाने के बाद भी अली जोर जोर से रोते हुए नजर आते हैं। बता दें कि जैस्मिन और अली के रिलेशनशिप के चर्चे भी जोरों पर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में कोई बात नहीं की।

पढ़ें: ‘मन्नत’ के बाहर इस युवक का 12 दिन से धरना, बोला, ‘मैं शाहरुख की फिल्म का डायरेक्टर बनना चाहता हूं!’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें