फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' में मराठी भाषा की तौहीन पर बवाल, पब्लिक का गुस्सा देख कंपनी ने मांगी सरकार से माफी

Wed, 28 Oct 2020 05:01 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस' विवादों के लिए ही मशहूर है और मंगलवार के एपिसोड में शो ने एक और विवाद को जन्म दे दिया। 14वें सीजन के एक प्रतियोगी जान कुमार सानू ने मराठी भाषा पर एक कमेंट किया जिसके बाद जान के खिलाफ राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जान के मराठी भाषा पर कमेंट करने की ही देर थी कि महाराष्ट्र के राजनीतिक नेताओं ने, खास तौर पर शिवसेना के कुछ नेताओं ने शो के खिलाफ और इसके प्रतियोगी जान कुमार सानू के खिलाफ सोशल मीडिया पर तुरंत मोर्चा खोल दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी इस मामले का पर बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस इस मामले पर जरूरी कार्यवाही करेगी। मामले को बिगड़ता देख शो के निर्माताओं ने महाराष्ट्र सरकार से एक पत्र लिखकर माफी मांगी है। 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को प्रसारित हुए 'बिग बॉस' के एपिसोड में प्रतियोगी जान कुमार सानू ने दूसरी प्रतियोगी निक्की तंबोली से मराठी भाषा न बोलने की बात कही।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
जान ने कहा कि निक्की जब प्रतियोगी राहुल वैद्य से मराठी में बात करती हैं तो उन्हें चिढ़ होती है। जान चाहते थे कि निक्की उनके सामने राहुल से सिर्फ हिंदी में ही बात करें। जान कुमार सानू की इसी बात पर चारों तरफ बवाल खड़ा हो गया। शिवसेना ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस शो के निर्माताओं से गुजारिश की कि वह फौरन जान को शो से बाहर करें। साथ ही उन्होंने चैनल से माफी मांगने के लिए भी कहा। 

4 of 5
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
मामला लंबा खिंचता देख बुधवार को शो का प्रसारण करने वाले चैनल कलर्स के प्रबंधन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को माफीनामा भेजा है। इस माफीनामे में कंपनी वायाकॉम 18 ने लिखा, '27 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए बिग बॉस के एपिसोड में मराठी भाषा पर किए गए कमेंट पर काफी लोगों ने आपत्ति जताई है। हमने इस आपत्ति पर उनका पूरा संज्ञान लिया है और ब्रॉडकास्ट किए गए उस एपिसोड से हमेशा के लिए उस दृश्य को निकाल दिया गया है। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके लिए हम लोगों से और सरकार से माफी मांगते हैं। हम देश की हर एक भाषा का पूरा सम्मान करते हैं। उसमें मराठी भी शामिल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
इस बारे में चैनल चलाने वालों ने भले माफी मांग ली है लेकिन इसके बाद भी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का रुख नर्म नहीं हुआ है। देशमुख ने इस बारे में कहा, 'किसी भी इंसान पर इस बात पर रोक नहीं लगाई जा सकती कि उसे इस भाषा में जवाब देना चाहिए या प्रश्न करना चाहिए। जब बिग बॉस में एक प्रतियोगी ने मराठी में उत्तर देने की कोशिश की तो उसे रोकना सरासर गलत था। महाराष्ट्र पुलिस इसके ऊपर जरूरी कानूनी कार्यवाही करेगी।'

पढ़ें: भारत ही नहीं विदेश में भी खूब मशहूर हुए थे गुजराती फिल्म के ये अभिनेता, कोरोना ने छीन ली जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें