अभिनव शुक्ला
- फोटो : Instagram: @ashukla09
अभिनव कहते हैं, 'ये क्या था, रोते-रोते अचानक पैर छूना।' इसके बाद अभिनव निक्की की नकल भी उतारते हैं। वहीं जैस्मिन और रुबीना भी उनकी हां में हां मिलाते हैं और तीनों खूब हंसते हैं। वहीं जैस्मिन भी दोनों को बताती हैं कि, 'निक्की बहुत स्मार्ट है। जैसे सिचुएशन होती है वैसे पलटी मार लेती है। एजाज और पवित्रा गए तो मुझसे माफी मांगी और उनके आते ही देखो उनके पास चली गई।' बता दें कि शो में अभिनव-रुबीना और जैस्मिन की निक्की के साथ बनती नहीं है।