फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: एजाज खान की निजी जिंदगी के बारे में बात करने पर भड़कीं ये अभिनेत्री, कविता कौशिक पर फूटा गुस्सा

Sat, 31 Oct 2020 01:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एजाज खान, कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी
रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों एजाज खान और कविता कौशिक के बीच काफी झगड़ा देखने को मिल रहा है। एजाज जिस दिन से बिग बॉस के घर के कैप्टन बने हैं कविता कौशिक के साथ उनका झगड़ा होता ही जा रहा है। अब कविता कौशिक ने बिग बॉस 14 के घर में एजाज खान की निजी जिंदगी के बारे में बात करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 6
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी
कविता कौशिक बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स से एजाज की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बोल रही हैं जो शो के दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और सितारे भी उनकी इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही एजाज खान के खेल की तारीफ कर रहे हैं। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया ने भी एजाज खान का सपोर्ट किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
आशका गोराडिया - फोटो : file photo
आशका गोराडिया ने एजाज खान और कविता कौशिक के झगड़े को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'राष्ट्रीय टीवी पर किसी के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करना शुरू कर दें क्योंकि आपका दिमाग बदल गया है। एजाज तुमने अच्छा किया गालियों पर गालियां नहीं दीं।'
 

4 of 6
एजाज खान, कविता कौशिक - फोटो : instagram: colorstv
आशका गोराडिया के अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कविता कौशिक की आलोचना और एजाज खान का सपोर्ट किया है। बंदगी कालरा ने ट्विटर पर लिखा, 'कविता बहुत नकारात्मक हैं। वह एजाज के खिलाफ क्यों हैं ? Sandiip Sikcand ने लिखा, 'कविता कौशिक के पास घर में बात करने के लिए एजाज खान के अलावा कुछ भी नहीं है।' 
 
 
विज्ञापन

5 of 6
कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी
गौरतलब है कि कविता कौशिक बिग बॉस 14 में आई थीं तो एजाज खान ने उन्हें अपना खास और सबसे अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन जब बुधवार को इनका झगड़ा हुआ तो कविता कौशिक ने एजाज को कहा कि वह मेरे कहीं से भी खास दोस्त नहीं हैं। साथ ही उन्हें भला-बुरा भी कहा। इस वजह से एजाज खान ने कविता कौशिक को रेड जोन में भेज दिया है। वहीं रेड जोन में कविता कौशिक ने उनके बारे में फिर से हैरान करने वाली बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एजाज खान - फोटो : instagram: colorstv
शो में एजाज खान कहते हैं कि कविता यह क्या कह रही हैं कि मुझे मेरा करियर बनाने के लिए उनको दोस्त बोलना पड़ रहा है। दोस्त मैं खुद चुनता हूं। एजाज कविता के लिए आगे कहते हैं कि सबसे ज्यादा खोने के लिए उनके पास है इसलिए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। एजाज खान फूट-फूटकर रोते हुए निक्की तंबोली से कहते हैं कि मैंने उनको हमेशा दोस्त समझा। मुझे मेरा भाई सही बोलता है कि मुझे लोगों की समझ नहीं है। इसलिए मैं रिलेशनशिप में भी नहीं पड़ता हूं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: नेपोटिज्म पर सलमान खान ने लगाई राहुल की क्लास, जैस्मीन को बताया रुबीना की कठपुतली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें