फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने साइन किया पहला प्रोजेक्ट, सेट से LEAK हुईं तस्वीरें

Sun, 15 Mar 2020 01:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट किसी ना किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। ऐसे में फैंस की निगाहें सिद्धार्थ शुक्ला पर थीं कि वो कब कोई नया एलान करते हैं। कई इंटरव्यूू में सिद्धार्थ शुक्ला कह चुके थे कि वो कुछ भी साइन करने से पहले देखेंगे कि उनके किरदार में कितना दम है। अब सिद्धार्थ के फैंस के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन

2 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
सेट से सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो स्टंट करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में सिद्धार्थ खड़े नजर आ रहे हैं और उनके पास में आग की लपटें हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है बारिश हो रही है। ये तस्वीर रात की है।
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में सिद्धार्थ बारिश में भीग रहे हैं। सेट पर क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी शूटिंग करते हुए सिद्धार्थ की तस्वीर आई थी जिसके बाद से ही चर्चाएं थीं कि सिद्धार्थ ने नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से सिड ने कुछ भी नहीं बताया है।

4 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने अपनी फीमेल फैंस के बारे में कहा था कि 'ये काफी अद्भुत है लेकिन ये लड़कियां कहां हैं? क्या वो केवल इंटरनेट पर ही हैं?' सिद्धार्थ ने आगे बताया कि उनका अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अभिनेता ने कहा- 'मैं किसी को डेट नहीं कर रहा। मैं उतना ही सिंगल हूं जितना मैं हो सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
'बिग बॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया था कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं और अक्सर वो मारपीट करते थे। शिल्पा के आरोपों पर सिद्धार्थ ने कहा कि 'इन सभी अफवाहों और विवादों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप दूसरों पर पत्थर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि आप कितने असुरक्षित हैं। मैं केवल उन सभी के लिए खेद महसूस करता हूं और आशा करता हूं कि वे भविष्य में ऐसी चीजें नहीं करेंगे। ये सभी टिप्पणियां बहुत अजीब हैं।'


आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने, बहन और दोस्तों के साथ किया एंजॉय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें