फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपनी इस फैन को देख खुद को नहीं रोक पाए सिद्धार्थ शुक्ला, ऐसे पिघल गया दिल

Sun, 23 Feb 2020 10:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Siddharth Shukla - फोटो : Social Media
बिग बॉस जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। सिद्धार्थ जहां भी जाते हैं फैंस उनके पीछे-पीछे चल देते हैं। सिद्धार्थ भी फैंस का ऐसा प्यार देखकर फूले नहीं समा रहे। इस बीच सिद्धार्थ अपनी एक ऐसी फैन से मिले जिसे देखकर उनका दिल पिघल गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
Siddharth Shukla - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला एक संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां अपने कुछ फैंस से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन तभी उनकी मुलाकात अपनी एक ऐसी फैन से हुई जिसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गए। वहां मौजूद हर शख्स सोचने पर मजबूर हो गया कि कोई इस उम्र में भी कोई किसी का फैन हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Siddharth Shukla - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ अपनी जिस फैन से मिले वो कोई जवान नहीं बल्कि एक बहुत बूढ़ी महिला थीं। वो न ही ठीक से सुन पातीं और न ही किसी की बातों को जल्दी समझ पातीं। इसके बावजूद जब भी वो सिद्धार्थ को बिग बॉस में देखतीं तो बहुत खुश हो जातीं। जब सिद्धार्थ अपनी इस फैन से मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। अपनी इस फैन के साथ सिद्धार्थ ने तस्वीरें भी खिंचावाईं।

विज्ञापन

4 of 4
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
इन दिनों शहनाज गिल अपने स्वंयवर शो में व्यस्त हैं। शो के दौरान उनके जहन और जुबान पर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम रहता है। शो में एक कंटेस्टेंट से शहनाज ने कहा कि मेरा मन कहीं और लगा हुआ है। हाथ मैं पकड़ सकती थी लेकिन जब मेरे मन में सिद्धार्थ है तो मैं किसी और का हाथ कैसे पकड़ सकती हूं। बता दें कि बिग बॉस के घर के अंदर सिद्धार्थ और शहनाज में काफी नजदीकियां थीं।

प्रीति जिंटा के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने जब इस बिजनेसमैन को दी थी धमकी, हो गया था हंगामा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें