फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गुप्ता के इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला, क्या इसलिए की थी दोनों ने मुलाकात ?

Tue, 17 Mar 2020 12:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला शो के खत्म होने के बाद भी लगातार लाइम लाइट में बने हुए हैं। सिद्धार्थ को लेकर आए दिन खबरों का बाजार गर्म रहता है। ऐसे में फैन्स सिद्धार्थ को अब किसी प्रोजेक्ट में काम करते देखना चाहते हैं। और लगता है कि सिद्धार्थ ने भी अपने फैन्स का ये इंतजार खत्म करने की ठानी है। तभी तो अब खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर से टीवी ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ, विकास - फोटो : Social Media
हाल ही में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ शुक्ला से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात के बाद यही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं। लेकिन विकास ने अपने इंटरव्यू में ऐसा कुछ भी खुलासा नहीं किया था। अब विकास ने ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter
ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा तो कह रहा है सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स लगातार पोस्ट कर रहे हैं कि विकास गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में फैन्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस बात को कंफर्म किया है कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके एक खास प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर #TheReturnOfSid ट्रेंड कर रहा है। इस खबर के बाद से ही सिद्धार्थ के फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

4 of 5
Vikas Gupta - फोटो : twitter
हालांकि इस खबर को अब तक विकास गुप्ता या उनकी टीम की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया है। ना ही सिद्धार्थ शुक्ला ने इस बारे में अब तक कोई बात की है। लेकिन फैन्स का तो यही कहना है कि विकास गुप्ता खुद इस बात को कंफर्म कर चुके हैं। बस तभी से सोशल मीडिया पर भी फैन्स लगे हैं ट्वीट पर ट्वीट करने में। फैन्स सिद्धार्थ को जल्द ही अब टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ शुक्ला के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद विकास ने मीडिया से बात भी की थी। मीडिया से चर्चा में विकास ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा था कि वो उनसे दोस्त के नाते मिलने गए हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और विकास गुप्ता की बेहतरीन बॉन्डिंग बिग बॉस में देखने को मिली थी। दोनों को फैन्स ने भी उनकी इस बॉन्डिंग को काफी पसंद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें