फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: एक महीने में ही कटेगा छह कंटेस्टेंट का पत्ता, ये तीन सेलेब करेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री!

Thu, 03 Oct 2019 07:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13 में पिछले सभी सीजन से कुछ हटकर करने की कोशिश हो रही है। इसी के चलते इस बार के सीजन में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। बिग बॉस हाउस में एंट्री करने वाले 13 कंटेस्टेंट शो में सेफ रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बार सिर्फ चार हफ्ते में ही शो फिनाले तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अब 3 ऐसे नाम सामने आए हैं जो वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वाइल्ड कार्ड के तौर पर टीवी के 3 बड़े स्टार बिग बॉस हाउस में एंट्री कर सकते हैं। इनमें तू आशिकी फेम राहिल अजाम, विरफ फिरोज पटेल और अनुज सक्सेना का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक महीने में शो से 6 ऐसे लोगों को पत्ता साफ कर दिया जाएगा जो दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकाम रहेंगे। इन लोगों के निकलते ही शो में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
बता दें कि बिग बॉस' सीजन 13 का तीसरा दिन काफी खास रहा। शो में मौजूद कंटेस्टेंट को आते ही टास्क का खतरनाक टॉर्चर देखने को मिला है। 'बिग बॉस' ने सभी को पहला साप्ताहिक कार्य दिया। इस टास्क का नाम 'बिग बॉस हॉस्पिटल' था। बिग बास का ये खतरनाक टास्क कई कंटेस्टेंट पर भारी पड़ा। टास्क के शुरू होने से पहले जहां आसिम रिआज ने हार मान ली तो वहीं महिला कंटेस्टेंट भड़ास निकालती हुईं नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
इस बार घर से सिद्धार्थ डे और असीम रियाज को अमीषा पटेल ने ब्लैक हॉर्ट दिया था जिसकी वजह से वो नॉमिनेशन की प्रक्रिया से दूर रहे। इनके अलावा माहिरा शर्मा और आरती सिंह भी सुरक्षित हैं। इस तरह घर से बेघर होने के लिए  देवोलीना, रश्मि, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं।

Bigg Boss 13: हॉस्पिटल टास्क में टूट गईं सारी हदें, सिद्धार्थ-रश्मि और आरती को किया खतरनाक टॉर्चर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें