'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार ऐपिसोड में घरवालों ने खूब मस्ती की। घर में छपाक फिल्म की स्टार दीपिका पादुकोण और विक्रांस मैसी पहुंचे। इन दोनों के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं। ऐपिसोड के अंत में शहनाज गिल की हरकत पर सलमान खान भड़क उठे। अब आने वाले ऐपिसोड में एक बार फिर सलमान का गुस्से वाला अवतार देखने को मिलेगा।