फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घरवालों पर भड़के सलमान, बोले- 'निकलो बाहर', वीकेंड का वार की पांच बातें

Sat, 05 Oct 2019 06:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hina Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस' में पहले हफ्ते हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' से लेकर शेफाली बग्गा के निजी कमेंट तक सभी चीजों ने घर में बवाल मचाया। इस पूरे हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड लेकर आज सलमान खान घरवालों से 'वीकेंड का वार' में मुलाकात करेंगे। यह 'बिग बॉस 13' का पहला 'वीकेंड का वार' है। ऐसे में जो प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमें सलमान घर के सभी सदस्यों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान गुस्से में नजर आ रहे हैं। यहां तक कि वह घरवालों को घर से बाहर निकालने की बात कह रहे हैं। जानिए पहले 'वीकेंड का वार' में कौन कौन सी पांच चीजें होने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Hina Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
पहला- इस बार 'वीकेंड का वार' में हिना खान सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगी। हिना घरवालों को 'सुपरमार्केट टास्क' के बारे में बताएंगी। खास बात है कि हिना खान 'बिग बॉस' सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Siddharth Shukla and siddharth dey - फोटो : twitter
दूसरा- पिछली बार की तरह इस बार भी 'सुल्तानी अखाड़ा' होगा। 'बिग बॉस' से जुड़ी जानकारी देने वाले 'द खबरी' ट्विटर अकाउंट के मुताबिक पहली बार अखाड़े में सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे उतरेंगे। इस टास्क में विजेता सिद्धार्थ शुक्ला होंगे। 
 

4 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
तीसरा- 'बिग बॉस 13' में भी प्रशंसक सितारों से सवाल करते नजर आएंगे। 'द खबरी' के ट्वीट के अनुसार पहले 'वीकेंड का वार' में कॉलर का सवाल टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्य के लिए आएगा। सवाल- आप कब बहू के अवतार से बाहर आएंगी? हम लोग कब आपको बेब के अवतार में देखेंगे?
 
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
चौथा- 'वीकेंड का वार' में एक काली कुर्सी भी होगी। इस कुर्सी पर घर के दो वो सदस्य बैठेंगे जिनके बीच खास कनेक्शन है। सलमान घरवालों से पूछेंगे जिसके बाद घरवाले शहनाज और पारस छाबड़ा का चुनाव करेंगे। यह दोनों शो में एक साथ कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shefali Bagga Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
पांचवां- सलमान 'क्वीन' टास्क के लिए माहिरा को सही चुनाव बताएंगे। वहीं शेफाली को खुद के लिए स्टैंड लेने पर तारीफ करेंगे। साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स पर नाराज होंगे।

यह भी पढ़ें:- KBC 11: अमिताभ के सामने ही ये कंटेस्टेंट करने लगीं KISS, इस सवाल का जवाब देकर जीते 25 लाख
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें