फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में फूटा सलमान का गुस्सा, बोले-घर में तुम सब क्या कर रहे हो?

Sat, 19 Oct 2019 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai ,Siddharth Shukla and Salman Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' का आज 'वीकेंड का वार' है। इस बार 'वीकेंड के वार' में थोड़ा बदलाव किया है। इस बार 'वीकेंड का वार' शनिवार और सोमवार को प्रसारित होगा। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के प्रोमो वीडियो से हुआ। खास बात है इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान गुस्से में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media
इस प्रोमो वीडियो को बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'टिकट टू फिनाले टास्क के परफॉर्मेंस पर सलमान खान हुए नाराज।' वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान घरवालों को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ घरवालों की बातचीत दिखाई गई है जिसमें वह एक दूसरे के बारे में कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : voot
वीडियो में रश्मि देसाई देवोलीना से कह रही हेैं कि 'अच्छा हुआ टास्क रद्द हो गया।' वहीं वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते को सलमान क्या मोड़ देंगे?'बिग बॉस' में 18 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दो लड़कों के पास खुद को सुरक्षित करने का मौका था। चार लड़कों को दो टीमों में बांटा गया था। एक टीम में सिद्धार्थ डे और पारस थे जबकि दूसरी टीम में अबु मलिक और असीम रियाज थे। लड़कियों को तय करना होगा कि वह किस टीम को बचाएंगी। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत जाएगी वह नॉमिनेशन से तुरंत सुरक्षित हो जाएगा।
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
ऐसे में टास्क के दौरान लड़कियां जिस टीम को बचाना चाहती थीं उसे सुरक्षित करने के लिए दूसरी टीम को हटाने की कोशिश करने लगीं। इसी दौरान आरती सिंह पारस और सिद्धार्थ डे के ऊपर कई चीजें डाल रही थीं। आरती का साथ शहनाज भी दे रही थीं। आरती शुरुआत में सिद्धार्थ डे के गुदगुदी करने लगीं। इसके बाद सिदार्थ डे ने आरती पर भद्दा कमेंट कर दिया। सिद्धार्थ डे का यह कमेंट सुनते ही आरती को गुस्सा आ गया और वह उन्हें खरी खोटी सुनाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aarti, Siddharth Dey and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
आरती ने जब यह पूरी बात सिद्धार्थ शुक्ला को बताई तो उन्होंने सिद्धार्थ डे को खूब सुनाया। सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे से कहा - 'तुमने जो कहा है वो तुम्हारी सोच दिखाया है। अगर तुम बाहर होते तो तुम्हारा मुंह तोड़ देता।' इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे का झगड़ा और बढ़ जाता है। इस बार घर से बेघर होने के लिए पारस के अलावा सिद्धार्थ डे, अबु मलिक और असीम रियाज नॉमिनेटड हैं। जबकि लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा हैं। इस हफ्ते भी घर से दो लोग बेघर होंगे जिसमें एक लड़का और एक लड़की होगी। 

यह भी पढ़ें- BB13: बाहर निकलने से बचने का मौका कंटेस्टेंट्स ने खोया, घरवालों ने की भद्दे कमेंट्स की हदें पार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें