फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन दो कंटेस्टेंट को देखते ही भड़के सलमान खान, बोले- 'एक दूसरे की हड्डियां तोड़ो'

Sat, 23 Nov 2019 04:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) का हमेशा प्रशंसक इंतजार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान ना केवल घरवालों से हफ्ते भर का हिसाब लेते हैं बल्कि खूब मस्ती भी करते हैं। हाल ही में जो प्रोमो सामने आया है उससे ऐसा लग रहा है कि इस बार सलमान खान काफी खराब मूड में है। यहां तकि कि प्रोमो वीडियो में यह कह रहे हैं कि सामने आओ और एक दूसरे की हड़्डियां तोड़ो।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth, Asim and Salman Khan - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में सलमान खान के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि 'इस बार सुल्तानी अखाड़े में आना होगा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम को। कलर्स टीम का कुछ चल रहा है इनके साथ। सामने आएंगे एक दूसरे की हड्डियां तोड़ेंगे और वापस आ जाएंगे घर के अंदर। दोनों की गलतफहमी दूर हो जाएगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter
इससे पहले एक और प्रोमो आया था। इस प्रोमो में सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं कि 'मारना है तो यही पे मारो ना, शो से निकल जाओगे ना।' सलमान सिद्धार्थ से कहते हैं- 'आपमें बहुत गुस्सा है ना। लंबे चौड़े भी हो। कभी आजमाना चाहोगे? शुक्र है कि मैं यहां पर हूं घर के अंदर नहीं।' 
 

4 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'पहले एक दूसरे को इतना उत्तेजित कर दो कि बात यहां तक पहुंच जाए।' इससे बाद आसिम कहते हैं- 'मैंने एक बार भी ऐसा किया हो तो मैं शो से अभी बाहर आ जाऊंगा।' सलमान जवाब में कहते हैं 'तो आप बाहर आ जाओ।' इस वीडियो से इतना तो साफ है कि सलमान खान 'वीकेंड का वार' में घर में बीते हफ्ते हुई झड़प से बेहद नाराज हैं। उनकी यही नाराजगी घरवालों पर उतरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Khesari Lal Yadav - फोटो : twitter
आपको बता दें, इस हफ्ते 'बिग बॉस' से खेसारी लाल यादव बेघर हो चुके हैं। खेसारी को 'वीकेंड का वार' से पहले ही एक टास्क के दौरान घर से बाहर हो गए थे। इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं। हालांकि खेसारी के बाहर जाने का एलान करते ही बिग बॉस ने बता दिया था कि एलिमिनेशन की प्रकिया पूरी हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें- टॉप 10 में पहली बार सलमान के 'बिग बॉस' ने ली एंट्री, पीछे रह गए अमिताभ-कपिल, देखें TRP की पूरी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें