फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत को देखते ही सिद्धार्थ और आसिम ने पार की हदें, देखते रह गए घरवाले

Sat, 21 Dec 2019 02:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla, Asim Riaz, Mallika Sherawat - फोटो : twitter
'वीकेंड का वार' में इस बार बोल्डनेस का तड़का लगने वाला है। बोल्डनेस का यह तड़का लड़ाई झगड़े के बीच घर के माहौल को थोड़ा रोमांटिक कर देगा। बोल्डनेस का यह तड़का लगाने घरवालों के बीच खुद मल्लिका शेरावत जाएंगी। मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का घरवालों के साथ मस्ती करते हुए प्रोमो वीडियो आ गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज हदें पार करते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत 'मर्डर' फिल्म के गाने 'भीगे होंठ तेरे' पर डांस करते हुए घर में एंट्री ले रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के साथ रोमांटिक डांस भी कर रही हैं। इन दोनों को मल्लिका के साथ ऐसे देख घरवाले हैरान नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mallika Sherawat and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
घर में आते ही मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं-'क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'गोद में?' इसके बाद मल्लिका सिद्धार्थ की गोद में बैठ जाती हैं। फिर मल्लिका सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'आपका दिल किस तरफ है और कहां धड़क रहा है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'आपके दिल के सामने।'
 

4 of 5
Mallika Sherawat and Asim - फोटो : twitter
इसके बाद मल्लिका सिद्धार्थ और आसिम के साथ वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। इन दोनों का डांस देखकर घरवाले हंसने लगते हैैं। इस प्रोमो वीडियो के अलावा दो और वीडियो आए हैं। एक वीडियो में घरवाले सलमान खान के सामने ही एक दूसरे को खरी-खोटी सुना रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth and Rashami - फोटो : instagram
वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के अलावा पारस और आसिम का भी झगड़ा हो रहा है। यह सब देखकर सलमान कह रहे हैं कि मेरे घर में ऐसे लोग नहीं रह सकते। दूसरे वीडियो में सलमान रश्मि और सिद्धार्थ का वीडियो देख रहे हैं। यह वही वीडियो है जिसमें रश्मि पहले सिद्धार्थ पर चाय फेंकती हैं जिसके बाद सिद्धार्थ भी उन पर चाय फेंकते हैं। 

Bigg Boss 13: इस खबर से टूट सकता है देवोलीना के प्रशंसकों का दिल, शो में एंट्री को लेकर नया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें